{"_id":"5717e34f4f1c1bb2398b4753","slug":"train-me-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में पानी नहीं मिलने पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में पानी नहीं मिलने पर यात्रियों का हंगामा

Updated Thu, 21 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में पानी नहीं मिलने पर यात्रियों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्मी में ट्रेनों में भी पानी की समस्या खड़ी हो गई है। बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के यात्रियों ने ट्रेन में पानी न मिलने पर बुधवार शाम को आगरा कैंट स्टेशन पर हंगामा किया। यात्री प्लेटफार्म पर आ गए। उन्होंने रेल कर्मियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। तकरीबन दो घंटे बाद पानी भरने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया जा सका।
बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का आगरा कैंट पर ठहराव नहीं है। बुधवार शाम तकरीबन 07:30 बजे ट्रेन स्टेशन से धीरे-धीरे गुजर रही थी। प्लेटफार्म पार करते ही यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी और हंगामा करने लगे। टीटीई ने समझाने पर भी नहीं माने। मामला बढ़ते देख ट्रेन को वापस स्टेशन पर लाया गया। यात्री प्लेटफार्म पर उतर आए और नारेबाजी की। उनका कहना था कि ट्रेन में पानी नहीं है। पानी नहीं होने के कारण सबसे अधिक बच्चे परेशान हैं। एसी भी काम नहीं कर रहे हैं। रेल कर्मचारी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। काफी देर के हंगामे के बाद स्टेशन मास्टर के साथ जीआरपी और आरपीएफ जवान पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद ट्रेन में पानी भरा गया। रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन ने जानकारी होने से इनकार कर दिया।