{"_id":"5f90746a8ebc3e9bab1b84ff","slug":"train-kasganj-news-agr464740786","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की जानकारी चाहिए तो स्टेशन जाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की जानकारी चाहिए तो स्टेशन जाइए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। विशेष ट्रेनों की ऑनलाइन समय सारिणी की सही जानकारी के लिए स्टेशन पर जाना पड़ेगा। समय सारिणी ऑनलाइन दिखाई नहीं दे रही है। ट्रेनों का संचालन कासगंज से बांद्रा, मथुरा, कानपुर, बरेली, रामनगर के लिए जारी है। विशेष ट्रेनों की समय सारिणी ऑनलाइन दिखाई नहीं दे रही है। मोबाइल एप पर भी वाया कासगंज दौड़ने वाली ट्रेनें प्रदर्शित नहीं की जा रही हैं। वैसे तो यात्री घर बैठे ही ट्रेनों की जानकारी ऑनलाइन ले लेते थे, लेकिन कोरोना काल में विशेष ट्रेनों की जानकारी अब यात्रियों को स्टेशन पहुंचने पर आरक्षण काउंटरों से ही मिल सकेगी।
‘मेरी सहेली’ अभियान शुरू
कासगंज। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी रेलवे ने गंभीरता दिखाई है। इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर ‘मेरी सहेली’ अभियान शुरू किया गया है। कासगंज रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस में एक महिला उपनिरीक्षक और चार आरक्षी तैनात हैं। यह सभी सुरक्षाकर्मी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षित की गई हैं। यात्रा करने वाली सभी महिलाओं के लिए यह रेलकर्मी जागरूक करेंगी और हेल्पलाइन संख्या 182 के बारे में भी स्टेशन पर उद्घोषणा की जाएगी।