{"_id":"57ec14144f1c1b537c575a81","slug":"train-in-agra1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल को दो हमसफर और एक अंत्योदय एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल को दो हमसफर और एक अंत्योदय एक्सप्रेस

Updated Thu, 29 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अक्तूबर से लागू होने वाली रेलवे की नई समय सारिणी में आगरा मंडल को दो हमसफर ट्रेन और एक अंत्योदय ट्रेन मिलने जा रही हैं। अभी इन ट्रेनों का रूट और टाइमिंग ही निर्धारित की गई है। इनका संचालन कब से होगा, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। इसके अलावा आगरा मंडल की 10 ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।
बता दें, ट्रेनों की नई समय सारिणी एक अक्तूबर से लागू होगी। इसमें (22867) दुर्ग-निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस (एसी-3) ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर दोपहर एक बजे रुकेगी। मथुरा स्टेशन पर 1.50 बजे ठहराव करेगी। इसी तरह निजामुद्दीन दुर्ग एक्सप्रेस आगरा कैंट पर 10.50 बजे आएगी और 10.55 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी सप्ताह में दो दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 22705 तिरुपति जम्मूतवी हमसफर साप्ताहिक गाड़ी मथुरा जंक्शन पर 6.29 पर आएगी। इसी तरह 22706 जम्मूतवी-तिरुपति एक्सप्रेस 7.48 बजे आएगी।
अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक गाड़ी) 22921/22922 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव भरतपुर, अछनेरा और मथुरा जंक्शन पर होगा। भरतपुर स्टेशन पर 11.20, अछनेरा में 11.55 पर आकर 12.20 बजे जाएगी। मथुरा में ये गाड़ी सुबह 7.20 बजे रुकेगी। दस मिनट का ठहराव होगा।
विज्ञापन
मंडल की ट्रेनें, जिनके समय में हुआ बदलाव
इंदौर चंडीगढ़ एक्सप्रेस पलवल स्टेशन से 11.45 बजे के स्थान पर 11.30 बजे आगरा के लिए प्रस्थान करेगी। साप्ताहिक पुदुचेरी नई दिल्ली एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पर 11.45 के स्थान पर 10.55 बजे आएगी। मरुधर एक्सप्रेस बांदीकुई में 10.25 के स्थान पर 10.20 बजे ठहराव लेगी। खजुराहो उदयपुर एक्सप्रेस बांदीकुई में 9.25 के स्थान पर 9.20 बजे, हावड़ा चंबल एक्सप्रेस मथुरा में 8.30 के स्थान पर 8.20 बजे, मथुरा हावड़ा चंबल एक्सप्रेस मथुरा स्टेशन पर 4.15 के स्थान पर 4.25 बजे यानी दस मिनट की देरी से ठहराव लिया करेगी। इसी तरह पैसेंजर ट्रेनों में आगरा कैंट टूंडला मेमू पैसेंजर कैंट स्टेशन से सुबह 8.05 के स्थान पर 7.45 बजे प्रस्थान करेगी। आगरा कैंट इटावा मेमू पैसेंजर गाड़ी टूंडला स्टेशन पर 5.55 बजे के स्थान पर 5.50 बजे, आगरा फोर्ट बांदीकुई डेमू पैसेंजर ट्रेन 9.05 बजे के स्थान पर सुबह नौ बजे प्रस्थान करेगी।