फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train accident: 24 train inffluent on agra-delhi route

रेल हादसा : आगरा-दिल्ली के बीच 24 ट्रेनें प्रभावित

Wed, 09 Dec 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा।
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा। Updated Wed, 09 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
train accident: 24 train inffluent on agra-delhi route
पलवल और असावटी स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर हुए रेल हादसे के बाद दो दर्जन ट्रेनें एक घंटे से पांच घंटे तक की देरी से चलीं। दोपहर 12 बजे से ट्रेनों को थर्ड लाइन से गुजारा गया। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजामंडी स्टेशनों पर हजारों यात्री फंसे रहे। कई ने ट्रेन छोड़कर बस से यात्रा का विकल्प चुना।
विज्ञापन

मंगलवार को पलवल-असावटी के मध्य सुबह 8.20 बजे पलवल-गाजियाबाद शटल और लोकमान्य तिलक एपी एक्सप्रेस के टकराने के कारण रेल यातायात चरमरा गया। हादसे के बाद आगरा से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन सुबह 9.30 बजे रवाना की गई। आगरा से रेलवे अधिकारी और आरपीएफ की टुकड़ी भी राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना की गई। यहां से टेक्निकल टीम को भी भेजा गया।
विज्ञापन

ये गाड़ियां देरी से चलीं
दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियों में झेलम एक्सप्रेस-पांच घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 3.20 घंटे, पठानकोट एक्सप्रेस ढाई घंटे, सचखंड एक्सप्रेस 3.50 घंटे, उज्जैनी एक्सप्रेस दो घंटे, श्रीधाम और गोवा एक्सप्रेस 1.30 घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस पांच घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस तीन घंटे, तेलंगाना ढाई घंटे, कोंगो एक्सप्रेस दो घंटे, ताज एक्सप्रेस दो घंटे, समता एक्सप्रेस तीन घंटे, मंगला एक्सप्रेस दो घंटे, निजामुद्दीन-आगरा कैंट पैसेंजर तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिल्ली की ओर से आने वाली डाउन ट्रैक ट्रेनों में महाकौशल एक्सप्रेस आठ घंटे, सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे, मंगला एक्सप्रेस पांच घंटे, स्वर्ण जयंती और आंध्र प्रदेश स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दो घंटे, केरल एक्सप्रेस पांच घंटे, मडगांव-नई दिल्ली एक्सप्रेस और महाराष्ट्र-दुरंतो एक्सप्रेस दो-दो घंटे लेट चल रही हैं। पीआरओ रेलवे ने बताया कि हादसे के कारण खासकर दिल्ली-आगरा रूट प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed