फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trailer runs over couple on motorcycle husband dies on spot

आगरा में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दंपती को ट्राॅला ने राैंदा, पति की माैके पर ही माैत; पत्नी गंभीर घायल

Sun, 13 Sep 2026 02:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 13 Sep 2026 02:59 PM IST
सार

आगरा में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ट्राॅला ने बाइक सवार दंपती को राैंद दिया। हादसे में पति की माैके पर ही माैत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Trailer runs over couple on motorcycle husband dies on spot
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। छलेसर पुलिस चौकी क्षेत्र में इनररिंग रोड के लखनऊ कट पर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दंपती को ट्राॅला ने राैंद दिया। हादसे में बाइक सवार पति की माैके पर ही माैत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में थाना खंदाैली के गांव वास अगरिया निवासी 57 वर्षीय उमेश चन्द्र शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नीरज देवी गंभीर घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए भेज दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार रिश्तेदार भूपेंद्र ने बताया कि उसके फूफा उमेश चन्द्र व बुआ नीरज देवी फतेहाबाद के गांव मढेना रिश्तेदारी में एक गमी में जा रहे थे, तभी रास्ते मे हादसा हो गया। उमेश चन्द्र किसान थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed