फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic road accident in Firozabad two including executive officer killed Accident

यूपी: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी सहित दो की मौत; बच्चे को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

Sat, 11 May 2024 04:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 May 2024 04:05 PM IST
सार

फिरोजाबाद की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार हादसे का शिकार हो गई। सड़क पार कर रहे साइकिल सवार बच्चे को बचाने के प्रयास में कार पोल से टकरा गई। हादसे में अधिशासी अधिकारी और साइकिल सवार बच्चा दोनों की ही मौत हो गई। 

 

विज्ञापन
Tragic road accident in Firozabad two including executive officer killed Accident
सड़क हादसे में ईओ की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर आयोजित मीटिंग में भाग लेने के लिए जा रहे ईओ (अधिशासी अधिकारी) की कार साइकिल से सड़क पार कर रहे बालक से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। कार साइकिल से टकराने के बाद पोल से जा टकराई। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मक्खनपुर नगर पंचायत में शोक की लहर है। 
विज्ञापन


मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमर बहादुर शनिवार दोपहर को अपनी कार द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे थे। अभी वह मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ के पास पहुंचे थे कि तभी साइकिल पर सवार होकर आया 15 वर्षीय अंकित राठौर पुत्र अमरपाल राठौर ने सड़क पार करने के लिए साइकिल दौड़ा दी। तभी तेज रफ्तार आ रही ईओ की कार साइकिल से टकराने के बाद पोल से टकरा गई।
विज्ञापन


इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईओ की मौत की खबर सुन नगर पंचायत में शोक की लहर छा गई। वहीं, मृत बालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर मक्खनपुर का कहना है कि साइकिल सवार बालक को बचाने के चक्कर में ईओ की कार साइकिल से टकराने के बाद पोल से टकराई। हादसे में बालक और ईओ दोनों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed