{"_id":"663f49db5e82da7cc30f555d","slug":"tragic-road-accident-in-firozabad-two-including-executive-officer-killed-accident-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी सहित दो की मौत; बच्चे को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी सहित दो की मौत; बच्चे को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
Sat, 11 May 2024 04:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 May 2024 04:05 PM IST
सार
फिरोजाबाद की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार हादसे का शिकार हो गई। सड़क पार कर रहे साइकिल सवार बच्चे को बचाने के प्रयास में कार पोल से टकरा गई। हादसे में अधिशासी अधिकारी और साइकिल सवार बच्चा दोनों की ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में ईओ की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर आयोजित मीटिंग में भाग लेने के लिए जा रहे ईओ (अधिशासी अधिकारी) की कार साइकिल से सड़क पार कर रहे बालक से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। कार साइकिल से टकराने के बाद पोल से जा टकराई। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मक्खनपुर नगर पंचायत में शोक की लहर है।
मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमर बहादुर शनिवार दोपहर को अपनी कार द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे थे। अभी वह मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ के पास पहुंचे थे कि तभी साइकिल पर सवार होकर आया 15 वर्षीय अंकित राठौर पुत्र अमरपाल राठौर ने सड़क पार करने के लिए साइकिल दौड़ा दी। तभी तेज रफ्तार आ रही ईओ की कार साइकिल से टकराने के बाद पोल से टकरा गई।
इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईओ की मौत की खबर सुन नगर पंचायत में शोक की लहर छा गई। वहीं, मृत बालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर मक्खनपुर का कहना है कि साइकिल सवार बालक को बचाने के चक्कर में ईओ की कार साइकिल से टकराने के बाद पोल से टकराई। हादसे में बालक और ईओ दोनों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।