{"_id":"69d383e251dadcedb0093e5d","slug":"tragic-electrocution-in-temple-woman-dies-after-electric-current-passes-through-trident-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का घंटा बजाते ही मौत: पूजा करने आई महिला शिवालय की चौखट पर गिर गई, जिस तरह गई जान; कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर का घंटा बजाते ही मौत: पूजा करने आई महिला शिवालय की चौखट पर गिर गई, जिस तरह गई जान; कांप गए लोग
Mon, 06 Apr 2026 03:28 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:28 PM IST
सार
हाईटेंशन लाइन के कारण मंदिर के त्रिशूल और घंटे में करंट फैल गया, जिससे पूजा करने आई महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और बिजली विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
मंदिर में महिला की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के दारापुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 11000 वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन मंदिर के ऊपर से गुजर रही थी, जिसके कारण मंदिर के त्रिशूल में करंट आ गया। यह करंट त्रिशूल की सरिया और उससे लटकी लोहे की जंजीर से जुड़े घंटे तक फैल गया।
दुर्भाग्यवश, इसी दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची 49 वर्षीय पुष्पा पत्नी नीरज बाबू की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह विद्युत लाइन काफी समय से मंदिर के पास से गुजर रही थी और इसमें किसी अनहोनी की आशंका पहले से ही थी।
इस घटना ने विद्युत विभाग की लापरवाही को उजागर किया है। ग्रामीणों ने तत्काल उच्चाधिकारियों से मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह हादसा विद्युत सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है, जिसके कारण एक अनमोल जान चली गई।