फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic accident in Agra's shoe factory compressor exploded with explosion death of an employee

UP: आगरा की जूता फैक्टरी में दर्दनाक हादसा, धमाके के साथ फटा कंप्रेसर; एक कर्मचारी की मौत

Thu, 04 Apr 2024 08:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 08:52 PM IST
सार

तेज धमाके के साथ कंप्रेसर फटा तो फैक्टरी में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Tragic accident in Agra's shoe factory compressor exploded with explosion death of an employee
फैक्टरी के बाहर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के इंडस्ट्रियल एरिया (सिकंदरा) में हिट्स एक्सपोर्ट जूता फैक्टरी में बृहस्पतिवार को कंप्रेसर फटने से कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन शव को लेकर फैक्ट्री पहुंच गए। शव गेट पर रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजन ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन




 

नगला माकरौल, मलपुरा निवासी अमर सिंह (40) हिट्स एक्सपोर्ट में तकनीशियन थे। भाई मोहर सिंह ने बताया कि भाई बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर आए थे। शाम 6 बजे एक परिचित ने कॉल किया। बताया कि भाई के साथ फैक्टरी में हादसा हुआ है। वह हाईवे स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। इस पर वो पहुंचे। मगर, चिकित्सक ने भाई को मृत बताया। इस पर वो शव को फैक्टरी पर ले आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि अमर सिंह पेस्टिंग का कार्य कर रहे थे। तभी मशीन का कंप्रेसर फट गया। कंप्रेसर के टुकड़े अमर सिंह को लगे। वह घायल हो गए। फैक्टरी कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद काम बंद हो गया। कर्मचारी चले गए थे। परिजन ने तहरीर दी है। आरोप लगाया कि लापरवाही की वजह से हादसा हुआ। इलाज तक नहीं कराया गया। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कर्मचारी चलेे गए। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

पत्नी हो गई बेहोश, तीन बेटों का बुरा हाल
परिजन ने बताया कि अमर सिंह के तीन बेटे हैं। 12 साल का आर्यन, 10 साल का राजा और 5 साल का सागर है। घटना की जानकारी पर पत्नी संजना बच्चों के साथ फैक्टरी पर आई थी। पति के शव को देखकर बेहोश हो गई। उसे परिवार के लोगों ने संभाला। परिवार में अमर सिंह ही कमाने वाले थे। बच्चों का बुरा हाल था। परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed