फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic accident in Agra: Mini truck ran over bike riders and a woman walking on foot old woman died

आगरा में हादसा: मिनी ट्रक ने बाइक सवारों और पैदल चल रही महिला को रौंदा, वृद्धा की मौत; तीन की हालत गंभीर

Mon, 28 Oct 2024 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 12:14 PM IST
सार

आगरा में भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर मिनी ट्रक ने बाइक सवार और पैदल जा रही महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद  हाईवे पर लंबा जाम लग गया। 
 

विज्ञापन
Tragic accident in Agra: Mini truck ran over bike riders and a woman walking on foot old woman died
आगरा में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे पर सोमवार सुबह मिनी ट्रक ने बाइक सवार और पैदल जा रही महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान ताजगंज निवासी किशन देवी के रूप में हुई है, जो बाइक पर सवार थीं। उनके साथ एक युवक और युवती भी थे, जो इस हादसे में घायल हो गए। तीनों लोग ताजगंज से एक गमी में शामिल होकर अपने मायके जा रहे थे।
विज्ञापन





बताया गया है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशन देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक पर सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हादसे के दौरान एक और महिला, जो सड़क किनारे पैदल चल रही थी, वह भी वाहन की चपेट में आ गई। यह महिला फिरोजाबाद से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने बेटे से मिलने जा रही थी। वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed