फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic system development

यातायात व्यवस्था से पता चलता विकास

Mon, 06 Dec 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
traffic system development
कलक्ट्रेट पर सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को रवाना करते जिलाधिकारी व एसपी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सोमवार को तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू हुआ। कलक्ट्रेट सभागार से यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि आज मोबाइल, दोपहिया, चार पहिया वाहन प्रत्येक व्यक्ति की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। कुछ समय से सड़कों पर वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। एक्सप्रेस-वे, हाईवे के निर्माण के साथ-साथ ग्रामीण सड़कों का भी विकास हुआ है। यातायात नियमों की अनदेखी के कारण प्रतिदिन कहीं न कहीं सड़क हादसे होते हैं। जिसमें कई लोगों को खोना पड़ता है। यातायात नियमों की अनदेखी करने, किसी एक व्यक्ति की गलती के कारण उसका खामियाजा दूसरों को भी भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

अध्यक्ष जिला पंचायत अर्चना भदौरिया ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी न करें। ओवर स्पीड, नशे की हालत में वाहन न चलाएं। वाहन को हमेशा अपनी लेन में ही चलाएं। एसपी अशोक कुमार राय ने कहा कि पूरे देश में विभिन्न अपराधों में जितनी हत्याएं होती हैं उससे कहीं अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में काल के गाल में समा जाते हैं। यातायात नियमों की अनदेखी करने पर प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती हैं। सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह, बीएसए कमल सिंह, एआरटीओ लक्ष्मन प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed