फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic starts on second lane of ISBT flyover in Agra

आगरा: आईएसबीटी फ्लाईओवर की दूसरी लेन पर यातायात शुरू, ढाई साल बाद मिली जाम से राहत

Sat, 05 Feb 2022 01:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 01:15 AM IST
सार

आगरा में आईएसबीटी फ्लाईओर 28 माह में 32 करोड़ की लागत से बनाया गया है।  इससे आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों के साथ ही हाईवे पर लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
Traffic starts on second lane of ISBT flyover in Agra
आईएसबीटी फ्लाईओवर की दूसरी लेन भी शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-मथुरा हाईवे पर आईएसबीटी फ्लाईओवर की सिकंदरा से खंदारी फ्लाईओवर की ओर जाने वाली लेन पर शुक्रवार शाम को यातायात शुरू कर दिया गया। 28 माह के बाद फ्लाईओवर बनने से अब लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी। एनएचएआई ने नवंबर में इस पुल की खंदारी से भगवान टाकीज वाली लेन पर ट्रैफिक शुरू किया था। 

विज्ञापन


अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर 2018 में फ्लाईओवर को स्वीकृति मिली थी। तत्कालीन आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया ने भूमि पूजन किया था। तकरीबन 32 करोड़ की लागत से बनाए गए फ्लाईओवर को पहले 500 मीटर आगे सलाबत खां के मकबरे के सामने से बनाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन एएसआई की आपत्ति के बाद काम छह माह तक बंद रहा। इसके बाद एनएचएआई ने पुल को 500 मीटर आगे बनवाया गया। 

विज्ञापन

करीब छह माह ठप रहा काम 

कोरोना संक्रमण के दौरान वर्ष 2020 में भी यहां करीब छह माह तक काम ठप रहा। इसके बाद निर्माणदायी एजेंसी ने काम शुरू किया तो नवंबर 2020 में पहली लेन शुरू कर दी गई थी, जबकि शुक्रवार शाम को सिकंदरा से खंदारी की ओर वाली लेन खुलने से यहां वाहनों ने तेज गति से फर्राटा भरा। निर्माणदायी एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि अभी फ्लाईओवर के नीचे और सर्विस रोड पर मेंटिनेंस का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई साल बाद मिली जाम से राहत

इस फ्लाईओवर के निर्माण से आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों के साथ ही हाईवे पर लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली। इस फ्लाईओवर के बनने से ट्रांसपोर्ट नगर, निर्भय नगर, खंदारी, मऊ रोड, दयालबाग, भगवान टाकीज, आजाद नगर, देव नगर, सराय बेगा, ककरैठा, सिकंदरा के लोगों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिली है। 

दो हादसों के बाद मंजूर हुआ था फ्लाईओवर

आईएसबीटी के सामने अकसर सड़क हादसे होते थे। वर्ष 2017 में दो हादसों में 12 लोगों की जान गई चली गई थी। दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन ने यहां ज्यादा आवागमन को देखते हुए फ्लाईओवर बनाए जाने की सिफारिश की थी। इस पर तत्कालीन सांसद ने फ्लाईओवर मंजूर करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed