फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic police vehicles checked in agra

जब पुलिस ने बच्चों के सामने मम्मी-पापा को कराया इस गलती का एहसास

Tue, 23 Jan 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 23 Jan 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
traffic police vehicles checked in agra
पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की - फोटो : अमर उजाला
सिर अपना है, हेलमेट लगाएं। यातायात नियमों का पालन करें। आप सबके प्यारे हैं। आपसे ही घरवालों के अरमान जुड़े हैं। कम उम्र में दो पहिया वाहन न चलाएं। 
विज्ञापन


आगरा में पुलिस ने दो पहिया वाहन से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की चेकिंग का अभियान चलाकर शिक्षक की तरह विद्यार्थियों को समझाया। इसके साथ ही वार्निंग कार्ड भी दिए।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे दो पहिया वाहन चलाते हैं। उनके पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं हैं। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी अमित पाठक ने वार्निंग कार्ड जारी किए हैं। सोमवार को कार्ड सभी थानों की पुलिस को दे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कार्ड पर लिखा है कि वाहन चलाने वाले ने कौन सा नियम तोड़ा। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर और कानून को लेकर अभिभावकों को सचेत किया गया है। यह कार्ड दूसरे दिन स्कूल में अभिभावकों हस्ताक्षर करके जमा करना है।

सोमवार को पुलिस ने हरीपर्वत क्षेत्र में सेंट पीटर्स, सेंट फैलिक्स, सेंट पैट्रिक्स, सेंट फ्रांसिस, गायत्री पब्लिक स्कूल के बाहर चेकिंग की। बच्चों को रोककर लाइसेंस और हेलमेट चेक किए। 

बच्चों के पास दोनों ही चीजें नहीं थीं। इस पर छात्र-छात्राओं ने माफी मांगी। पुलिस ने समझाया कि  बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर यातायात नियमों को उल्लंघन होता है। 

इसमें चालान काटा जाएगा। ऐसा नहीं करना चाहिए। इस पर छात्र-छात्राओं ने पुलिस कर्मियों से माफी भी मांगी। पुलिस ने उनको वार्निंग कार्ड दिए। यहां के अलावा रकाबगंज, न्यू आगरा क्षेत्र के स्कूलों के बाहर भी चेकिंग की गई।

अभिभावकों को भी रोका

छात्र-छात्राओं के साथ ही स्कूलों में अभिभावक भी अपने दो पहिया वाहन से आए तो हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसके साथ ही एक स्कूटर पर तीन-तीन बच्चों को ले जा रहे थे। इस पर अभिभावकों को पुलिस ने रोक लिया। 

बिना हेलमेट वाहन चलाने का कारण पूछा। इस पर एक ने कहा कि वह जल्दबाजी में आ गए। कुछ ने कहा कि हेलमेट नहीं है। एक महिला के स्कूटर की डिकी में हेलमेट रखा मिला। 

इस पर पुलिस ने समझाया कि हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। इसके साथ ही बच्चों से माफी मांगने को कहा। इस पर कई मां-बाप ने बच्चों से सॉरी बोला। 

4054 वाहन चालकों के काटे चालान

आगरा में पुलिस ने दो पहिया वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 4054 वाहन चालकों के चालान काटे गए। 47 दो पहिया वाहन सीज किए। इस दौरान 184400 रुपये शमन शुल्क भी वसूल किया गया। 

कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन और थानों पर बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन से आने वाले लोग ही नहीं, पुलिस कर्मियों का भी प्रवेश नहीं हो सका। कलक्ट्रेट पर पुलिस कर्मियों के चालान भी काटे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed