{"_id":"5d306c138ebc3e6d1214f029","slug":"traffic-police-take-action-on-over-speed-vehicle-at-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस हादसे में 29 मौतों के बाद जागी पुलिस, एक्सप्रेस वे पर ओवरस्पीड वाहनों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस हादसे में 29 मौतों के बाद जागी पुलिस, एक्सप्रेस वे पर ओवरस्पीड वाहनों से वसूला जुर्माना
Fri, 19 Jul 2019 09:54 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Jul 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के झरना नाला के पास बस हादसे में 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार और यातायात नियमों को कड़ाई से पालन कराने के लिए दिशा निर्देश जारी हुए थे।
गुरुवार को पुलिस ने एक्सप्रेस वे के मांट टोल के पास बिना सीट बेल्ट और ओवरस्पीड में 12 वाहनों के चालान किए, जबकि कई वाहनों का चालान करके 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। यातायात पुलिस ने रोडवेज बसों में दो ड्राइवर और वाहनों में आग बुझाने के यंत्र भी चेक किए।
एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसों में इजाफा किसी से छुपा नहीं है। आए दिन ओवरस्पीड और झपकी हादसे का कारण बन रही है। लगातार हो रहे हादसों से कई घरों के चिराग बुझ गए।

इन हादसों पर लगाम लगाने को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने गुरुवार को अभियान चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक विनय सिंह चौहान ने टोल प्लाजा पर अभियान चलाया।
वाहन चालकों में खलबली मच गई। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि 12 वाहनों के ओवरस्पीड में चालान किए गए हैं, जबकि कई वाहनों के चालान करके नकद 19 हजार रुपये वसूले गए हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
वाहन चालकों में खलबली मच गई। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि 12 वाहनों के ओवरस्पीड में चालान किए गए हैं, जबकि कई वाहनों के चालान करके नकद 19 हजार रुपये वसूले गए हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के निर्देशन में @mathuratraffic पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर बिना सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, फिटनेस, आग बुझाने बाले यन्त्र और सरकारी रोडवेज बसों में डबल ड्राइवर,आदि को चैक किया एवं लापरवाही मिलने पर किया चालान ।@mathurapolice @Uppolice @adgzoneagra pic.twitter.com/XO7cfCeLnw
— MathuraTrafficPolice (@mathuratraffic) July 18, 2019