Etah: हापुड़ में थी कार, बिना हेलमेट चलाने पर जलेसर में कट गया चालान, चालक हैरान
एटा में एक अजब मामला सामने आया है। यहां बिना हेलमेट के कार चलाने पर दो हजार रुपये का चालान काटा दिया गया। खास बात यह है कि जिस दिन चालान काटा गया, उस दिन कार हापुड़ में थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में अब यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट कार चलाने पर भी चालान काटे जाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें चालक द्वारा बिना हेलमेट के ईको कार चलाने पर दो हजार रुपये का चालान काट दिया गया है। कार चालक को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए।
आगरा रोड मिशन कंपाउंड निवासी प्रमोद चरन ने बताया कि उनकी ईको कार संख्या यूपी 82एएफ 4978 एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत है। एक अक्तूबर को कार के नंबर पर बिना हेलमेट के वाहन चलाने का दो हजार रुपये का चालान काट दिया गया। उनके मोबाइल मैसेज आया तो जानकारी हुई।
हापुड़ में थी कार, जलेसर में कटा चालान
यह चालान जलेसर में काटा गया। जबकि उस दिन उनकी कार हापुड़ गई हुई थी। उन्होंने सीओ ट्रैफिक से शिकायत की है। कहा है कि संभवत: उनकी कार के नंबर को बाइक पर लगाकर कोई व्यक्ति चला रहा है। यह आपराधिक कृत्य है। संबधित व्यक्ति के ऊपर कार्रवाई की जाए। कार स्वामी द्वारा मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर भी की गई है।
Agra: ताजमहल देखने आई जापान की पर्यटक से 23 लाख की धोखाधड़ी, तीन साल बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
सीओ ट्रैफिक संगम लाल मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, हो सकता है चालान काटने में एक नंबर इधर-उधर हो गया हो। यह भी हो सकता है कि कार का नंबर लगाकर बाइक संचालित हो रही हो। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।