{"_id":"571d21e24f1c1b946c8b4c6f","slug":"traffic-picture-change-now-at-hariparvat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीपर्वत पर अब बदलेगी ट्रैफिक की ‘तस्वीर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीपर्वत पर अब बदलेगी ट्रैफिक की ‘तस्वीर’
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
ट्र्रेफिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजी रोड के मुख्य चौराहे हरीपर्वत के लिए नया ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। नए प्लान के मुताबिक, चौराहे पर ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा। सूरसदन और एमडी जैन कालेज की ओर से देहली गेट की ओर जाने वाले वाहनों को सेंट जोंस चौराहे से टर्न करना होगा। वहीं देहली गेट और सेंट जोंस की ओर से एमडी जैन कालेज की ओर जाने वाले वाहनों को स्पीड कलर लैब तिराहे से टर्न करना होगा। पहले दिन का ट्रायल सफल रहा। सोमवार को भी यही व्यवस्था रहेगी। इसके बाद इसे नियमित रूप से लागू कर दिया जाएगा।
हरीपर्वत और सेंट जोंस चौराहे पर सबसे ज्यादा समस्या जाम की रहती है। वाहनों की लंबी लाइन लगना आम बात है। पीक आवर्स में जाम की वजह से लोगों को घंटों दिक्कत का सामना करना पड़ता है। देहली गेट की ओर से आने वाली एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल पाता है। स्कूलों की छुट्टी के दौरान भी वाहन फंस जाते हैं। इन्हीं सब दिक्कतों को देखते हुए नया ट्रैफिक प्लान बनाया गया। रविवार को हरीपर्वत चौराहे और सेंट जोंस पुल पर बैरियर लगा दिए गए। इसके साथ ही ट्रायल शुरू हो गया। एसपी ट्रैफिक आरके सिंह ने बताया कि पहले दिन ट्रायल सफल रहा। चौराहे पर जाम की समस्या नहीं हुई। सेेंट जोंस पर भी बैरियर लगाए गए हैं, जिससे वाहनों को टर्न लेने में किसी तरह की परेशानी न हो। सोमवार को भी ट्रायल सफल रहता है तो मंगलवार से इसे लागू कर दिया जाएगा।
फेल हो चुके हैं कई प्लान
बता दें, शहर में जाम की समस्या सिर्फ एमजी रोड पर ही नहीं है। यहां के अलावा शाहगंज, लोहामंडी, मदिया कटरा, पालीवाल पार्क, भगवान टाकीज, रामबाग, यमुना किनारा मार्ग पर भी जाम की समस्या रहती है। तत्कालीन एसपी ट्रैफिक ने मदिया कटरा, शाहगंज और लोहामंडी के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया था, जो कुछ दिन बाद ही फेल हो गया। लोगों को अब भी जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
सुभाष पार्क और कलक्ट्रेट में टर्न पर समस्या
पिछले दिनों नालबंद पर भी यही व्यवस्था की गई थी। पंचकुइयां की ओर जाने वाले वाहनों को सुभाष पार्क से टर्न लेना पड़ता है। इससे जहां नालबंद पर जाम की समस्या से मुक्ति मिल गई, लेकिन सुभाष पार्क पर वाहन के रुकने के कारण एमजी रोड पर जाम की समस्या खड़ी हो गई। इसी तरह कलक्ट्रेट में जब वाहन टर्न करते हैं तो वाहनों के रुकने के कारण जाम लग जाता है।