{"_id":"6938448608ed4f740c0d4a6f","slug":"traffic-jams-continued-on-mg-road-and-highway-in-agra-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस के प्रयोग फेल...एमजी रोड पर रेंग-रेंगकर चले वाहन, हाईवे पर भी जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस के प्रयोग फेल...एमजी रोड पर रेंग-रेंगकर चले वाहन, हाईवे पर भी जाम में फंसे लोग
Tue, 09 Dec 2025 09:17 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 09 Dec 2025 09:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी है। मंगलवार को भी एमजी रोड पर वाहनों की कतार लगी रही। हाईवे पर भी वाहनों की लाइन ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एमजी रोड पर मंगलवार को भी जाम ने परेशान किया। सेंट जोंस चौराहे से सुभाष पार्क तक दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चलता रहा। सेंट जोंस से लोहामंडी मार्ग बंद होने की वजह से मदिया कटरा पर वाहनों का दबाव बढ़ने से वाहन फंसे रहे। हाईवे के गुरुद्वारा गुरु का ताल पर भी वाहनों की लाइन ने परेशान किया।
कमिश्नरेट पुलिस के ट्रैफिक जाम से निपटने के प्रयोग लगातार फेल साबित हो रहे हैं। लोगों को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। एमजी रोड पर भगवान टाॅकीज से अवंतीबाई चाैराहे तक मेट्रो ने बैरिकेडिंग कर रखी है। इस वजह से दोनों तरफ एक-एक लेन पर निर्माण कार्य चल रहा है। बची हुई दूसरी लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत हरीपर्वत, सेंट जोंस से राजामंडी, इमरजेंसी और सुभाष पार्क के पास सड़क संकरी होने की वजह से हो रही है। इसी तरह सुभाष पार्क से नालबंद, इमरजेंसी, राजामंडी पर वाहनों की लाइन लग रही है।
मंगलवार दोपहर को 2 बजे नालबंद से नागरी प्रचारिणी की तरफ से राजामंडी तक जाने वाले मार्ग वाहनों की लाइन लगी रही। 3 बजे से यही समस्या रही है। इसी तरह से सेंट जोंस से सुभाष पार्क तक ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चला। सेंट जोंस से लोहामंडी की तरफ जाने वाले मार्ग पर 15 दिन से निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण ट्रैफिक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
वाहन हरीपर्वत, दिल्ली गेट, मदिया कटरा, तोता का ताल होते हुए न्यू राजामंडी, लोहामंडी की तरफ जा रहे हैं। ऐसे मे इस मार्ग पर भी रोजाना जाम परेशान कर रहा है। पुलिस के इंतजाम नहीं होने से समस्या बढ़ गई है। दोपहर 3 बजे हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल पर वाहनों की लंबी कतार ने लोगों को परेशान किया।