{"_id":"6ad504155580922c68018d56","slug":"traffic-jam-on-road-due-to-clash-between-two-groups-of-monkeys-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बंदरों के दो गुटों में हुई भिड़ंत, दहशत में थम गए राहगीरों के कदम; सड़क पर लग गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बंदरों के दो गुटों में हुई भिड़ंत, दहशत में थम गए राहगीरों के कदम; सड़क पर लग गया जाम
Sun, 18 Oct 2026 11:08 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
बंदर
आगरा के अछनेरा कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बंदर घरों से सामान उठा ले जाते हैं और लोगों पर हमला कर उन्हें काट भी लेते हैं। वहीं बंदरों के आपसी संघर्ष से भी राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार शाम करीब 4 बजे थाना अछनेरा के पास बंदरों के दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। करीब आधे घंटे तक चले इस संघर्ष को देखने के लिए राहगीर रुक गए, जिससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इस दौरान कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। काफी देर तक चले उत्पात के बाद स्थानीय लोगों ने बंदरों को वहां से भगाया, तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ। सभासद गुलशन गर्ग और सभासद पवन छोकर ने बताया कि आए दिन बंदर किसी न किसी को घायल करते रहते हैं।
विज्ञापन