फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic jam on MG Road in Agra

Agra News: मेट्रो के काम ने बढ़ाई परेशानी...एमजी रोड पर लगा जाम, तीन घंटे रेंग-रेंगकर चला ट्रैफिक

Mon, 01 Dec 2025 11:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 01 Dec 2025 11:05 PM IST
सार

आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो की बैरिकेडिंग ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। दोपहर में एक बजे के बाद स्कूली बसों का एमजी रोड पर आना शुरू हुआ तो समस्या विकराल हो गई। वाहनों की कतार लग गई। 

विज्ञापन
Traffic jam on MG Road in Agra
एमजी रोड पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर सोमवार दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के बाद जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तकरीबन तीन घंटे तक वाहन रेंग-रेंगकर निकले। सेंट जोंस से इमरजेंसी, सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तो नालबंद से इमरजेंसी और राजमंडी से हरीपर्वत तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। 5 मिनट की दूरी को तय करने में 30 मिनट का समय लग रहा था।
विज्ञापन


एमजी रोड पर मेट्रो के काम के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इस वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। जाम के मुख्य पाॅइंट एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी तिराहे और धाकरान चाैराहे के पास बने हुए हैं। इन पाॅइंट पर बैरिकेडिंग लगने से रास्ता कम बचा है। दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ ही सिटी बस और स्कूली बस निकलने पर वाहन फंसने लगते हैं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर में 12 बजे से वाहनों फंसने लगे थे। इससे कुछ ही देर में लाइन लग गई। दोपहर में एक बजे के बाद स्कूली बसों का एमजी रोड पर आना शुरू हुआ तो समस्या विकराल हो गई। नालबंद से हरीपर्वत की तरफ जाने वाले नागरी प्रचारिणी, इमरजेंसी तिराहे, राजामंडी, सेंट चाैराहे से पहले फंस गए। वाहनों को 1 किमी की दूरी तय करने में तकरीबन 30 मिनट का समय लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह हरीपर्वत से सेंट जोंस, कलेक्ट्रेट की तरफ जाने वाले वाहन भी राजामंडी और इमरजेंसी पर बैरिकेडिंग की वजह से फंसे रहे। इमरजेंसी पर वाहनों के टर्न लेने की वजह से ट्रैफिक रोका जा रहा था। इससे सेंट जोंस तक वाहनों की लंबी लाइन लग रही थी। यही समस्या सुभाष पार्क तिराहे से कलेक्ट्रेट तक रही। कलेक्ट्रेट पर वाहनों को निकालने के लिए ट्रैफिक रोके जाने से वाहन फंस गए।

यहां भी रही समस्या
दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद कोठी मीना बाजार होते हुए पंचकुइयां तक बड़ी संख्या में बस निकल रही थीं। इससे भी जाम की समस्या हुई। अशोक नगर, पुलिस लाइन मार्ग तक वाहनों की लाइन लग गई। इसी तरह रावली से धाैलपुर हाउस तक वाहन फंस गए। रावली मंदिर पर लोगों की वजह से समस्या रही। बोदला चाैराहा, लोहामंडी चाैराहे पर भी समस्या का सामना करना पड़ा।


सिकंदरा पर भी जाम
हाईवे के सिकंदरा चाैराहे पर दोपहर में जाम ने परेशान किया। बोदला की तरफ से आने वाले वाहनों को गुरुद्वारा गुरु का ताल पर जाने के लिए पुलिस हाईवे पर वाहनों को रोक रही थी। वहीं सिकंदरा थाना की तरफ से आने वाले वाहनों के बोदला जाने के लिए भी यातायात को रोका जा रहा था। इससे दोनों तरफ वाहन फंस गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed