फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic jam on highway, vehicle speed very slow

हाईवे पर जाम, रेंगते हुए चले वाहन

Fri, 10 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 10 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
traffic jam on highway, vehicle speed very slow
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
अंबेडकर पुल पर तीन दिन से चल रहे मरम्मत कार्य से वाटर वर्क्स चौराहा और जवाहर पुल पर जाम की समस्या विकराल हो गई है। गुरुवार को सुबह नौै से शाम साढ़े सात बजे तक जाम से वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। पुलिस के इंतजाम भी नाकाफी रहे। वाहनों में फंसे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। जाम खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

अंबेडकर पुल बंद होने से जवाहर पुल पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। वाटर वर्क्स पर पहले से जाम की समस्या थी, जो अब और बढ़ गई है। गुरुवार सुबह से जवाहर पुल पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रांस यमुना कालोनी तक जाम लगा। यहां कई एंबुलेंसों को सायरन बजाने के बाद भी रास्ता नहीं मिला, इससे मरीज-तीमारदार परेशान हुए। भारी वाहन और सवारी वाहन भी फंस गए। रामबाग चौराहे पर जाम से हाथरस रोड पर भी वाहन फंस गए। शाहदरा की ओर से एत्माद्दौला घाट की ओर आने वाले वाहन यमुना ब्रिज रोड पर जाम मेें फंस गए। लोगों को कहीं से जाने का रास्ता नहीं मिला। एक मिनट की दूरी तय करने में भी 15 मिनट तक का समय लग गया। जाम से बचाने के लिए प्वाइंट बनाकर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रात में वाहन रेंग-रेंगकर चले।
विज्ञापन


रांग साइड वाहनों से बढ़ी दिक्कत
वाटर वर्क्स पुल पर दोनों तरफ जाम लगा था। ट्रांस यमुना कालोनी की ओर से आने वाले लोग वाटर वर्क्स जाने के लिए पुल पर वाहनों को रांग साइड से ले जाने लगे। इससे भी दिक्कत हुई। दोपहर में पुलिस ने वाहनों को रांग साइड से जाने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनापार ब्रिज इलाके में एक किमी पार करने में लगे दो घंटे
अंबेडकर पुल के मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार को भी यमुना पार इलाका जाम से जूझा। सुबह से लेकर दोपहर तीन बजे तक वाटर वर्क्स से लेकर शाहदरा और यमुुना ब्रिज लेकर रामबाग और शाहदरा रोड पूरी तरह से जाम रहा। एक किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहनों को दो घंटे तक लगे। हाल ही में मरम्मत से ठीक होने वाले जवाहर पुल पर ट्रैफिक बढ़ने से कई स्थानों पर लिंटर खराब हो गया है और सरिया दिखाई देने लगी है। इससे हादसे की आशंका है।
अंबेडकर पुल की मरम्मत की करने में जुटी सेतु निगम की टीम ने धंसे हुए हिस्से की मरम्मत करने के बाद अब दरारों को भरना शुरू कर दिया है, जो शुक्रवार को भी चलेगा। टूटे हुए को हटाकर वहां नए गर्डर बेल्ड किए जा रहे हैं। मरम्मत के बाद लिंटर के सेट होने के लिए पुल कम से कम छह दिन और बंद रहेगा।
 वाटर वर्क्स से रामबाग तक लगने वाले जाम से दिल्ली-फीरोजाबाद हाईवे जाम रहता है। सुल्तानगंज की पुलिया से शाहदरा तक जाम से विजय नगर, कमला नगर में भी जाम लग जाते हैं। उधर रामबाग से टेढ़ी बगिया रोड, एत्माउद्दौला रोड और रामबाग से यमुना ब्रिज तक जाम लगा रहा।  

 
‘जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हो कार्रवाई’
ट्रांसपोर्ट चेंबर के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता का कहना है कि सेतु निगम के बनाए अंबेडकर पुल की पांच वर्ष में तीसरी बार मरम्मत हो रही है। क्या गुणवत्ता ऐसी होती है? निगम द्वारा बनाए गए शास्त्रीपुरम आरओबी, गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी की भी मरम्मत हो चुकी है। उन्होंने गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed