फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic jam on Agra-Hathras highway for three hours in agra

Agra News: सहालग में बेकाबू ट्रैफिक, आगरा-हाथरस हाईवे पर लगी वाहनों की कतार; तीन घंटे रहा जाम

Thu, 19 Feb 2026 11:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 19 Feb 2026 11:51 PM IST
सार

पड़ाव चौराहे पर अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे होने के बावजूद टोल वसूलने वाली कंपनी की ओर से पर्याप्त डिवाइडर और ट्रैफिक प्रबंधन के इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे थोड़े से दबाव में भी हाईवे जाम की चपेट में आ जाता है।
 

विज्ञापन
traffic jam on Agra-Hathras highway for three hours in agra
हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली में सहालग के बीच बृहस्पतिवार को आगरा–हाथरस हाईवे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त दिखी। खंदौली मे करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम तीन घंटे तक लगा रहा। जाम में फंसे सैकड़ों वाहन रात नौ बजे तक रेंगते रहे। शादी समारोह में जा रहे लोग समय पर कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे से जाम लगना शुरू हुआ। एक ओर बरातों के वाहन, बसें और कारों की लंबी कतार थीं, वहीं दूसरी ओर आलू लोडिंग के लिए बाहर से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे किनारे खड़ी थी। हालात ऐसे बने कि हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। छोटे वाहन चालकों ने गांवों और गलियों से निकलने की कोशिश की, लेकिन वहां भी जाम के हालात बन गए। दाऊजी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर और मुढ़ी रोड की तरफ से आने वाले वाहनों के चलते पड़ाव चौराहे पर जाम लग गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे चंद पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की लंबी कतार और अव्यवस्था के आगे वे बेबस नजर आए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शुरुआती दौर में पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे जाम ने विकराल रूप ले लिया। कस्बे में जाम की शुरुआत दोपहर तीन बजे हो गई थी। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने स्थिति संभाल ली, लेकिन शाम होते-होते फिर से ट्रैफिक बेकाबू हो गया। इस बार समय रहते प्रभावी कार्रवाई न होने से जाम तीन किलोमीटर तक फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अतिक्रमण और अव्यवस्था बनी बड़ी वजह
हाईवे किनारे पटरियों पर सजी दुकानों, ढकेलों और आड़े-तिरछे खड़े वाहनों ने स्थिति और बिगाड़ दी। कस्बे के पड़ाव चौराहे पर अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे होने के बावजूद टोल वसूलने वाली कंपनी की ओर से पर्याप्त डिवाइडर और ट्रैफिक प्रबंधन के इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे थोड़े से दबाव में भी हाईवे जाम की चपेट में आ जाता है।

आलू खुदाई शुरू होते ही बढ़ेगी परेशानी
ग्रामीणों का कहना है कि अभी तो आलू खुदाई पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है। कुछ दिनों बाद जब खेतों से आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी संख्या में हाईवे पर उतरेंगी, तब हालात और भयावह हो सकते हैं। हर वर्ष आलू सीजन में यहां भीषण जाम लगता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब सहालग के दबाव को ही थाना पुलिस नियंत्रित नहीं कर पा रही है, तो आलू सीजन के भारी ट्रैफिक से कैसे निपटा जाएगा। क्षेत्र के बॉबी उपाध्याय, दुर्लभ सिंह मौर्य, राजेश गुप्ता, राहुल अग्रवाल आदि ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed