फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic jam in the markets on the occasion of the festival

UP: यमुना किनारा रोड पर लगा जाम...रेंग-रेंग कर निकले वाहन, बाजारों में भी परेशान हुए लोग

Tue, 07 Oct 2025 11:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 07 Oct 2025 11:07 PM IST
सार

मेट्रो की बेरिकेडिंग के कारण वाहनों के निकलने के लिए जगह कम रह गई है। शाम करीब 5:30 बजे वाहनों का दबाव बढ़ा तो हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। 

विज्ञापन
Traffic jam in the markets on the occasion of the festival
यमुना किनारा रोड पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में यमुना किनारा रोड और नेशनल हाइवे पर आईएसबीटी के सामने मंगलवार की शाम लोगों को जाम से जूझना पड़ा। उन्हें दो मिनट की दूरी तय करने में 20 मिनट का समय लग गया। इन रास्तों से वाहन रेंग रेंग कर निकल पाए। इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यमुना किनारा रोड पर शाम करीब पांच बजे आगरा किला के पीछे से जीवनी मंड़ी चौराहे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पहले निकलने की जल्दबाजी में वाहन चालक लिंक रोड से होकर निकालने लगे। इससे कुछ देर के लिए बेलनगंज, दरेसी, छत्ता बाजार के रास्तों पर जाम के हालात बन गए। यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही। करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


इसी तरह का हाल आगरा मथुरा हाइवे पर आईएसबीटी कट पर था। मेट्रो की बेरिकेडिंग के कारण वाहनों के निकलने के लिए जगह कम रह गई है। शाम करीब 5:30 बजे वाहनों का दबाव बढ़ा तो तो फ्लाईओवर के नीचे तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घंटों जाम में फंसने के बाद वाहन निकल पाए। सर्विस रोड पर दोनों दिशाओं से आते वाहनों के कारण जाम ज्यादा समय तक लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed