{"_id":"690628345b4dc5f51a065251","slug":"traffic-jam-due-to-entry-of-big-vehicles-in-no-entry-zone-kasganj-news-c-175-1-kas1003-139001-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नो एंट्री में बड़े वाहनों के प्रवेश से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नो एंट्री में बड़े वाहनों के प्रवेश से लगा जाम
Sat, 01 Nov 2025 09:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 01 Nov 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 27
- दो जगह लगती है पुलिस की ड्यूटी, फिर धड़ल्ले से दौड़ते हैं डग्गेमार वाहन
-सोरों रोड से मुख्य चौराहा तक जाम से लोग होते हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहावर। सोरों रोड पर बड़े वाहन प्रतिबंधित होने के बावजूद धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं। इससे कस्बे में जाम की समस्या बनी रहती है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस मार्ग पर दो जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन फिर भी बड़े वाहन धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं। इससे शहर में रोज जाम लग रहा है।
सोरों रोड से कस्बा के मुख्य चौराहे तक इन दिनों रोज जाम लग रहा है। एक किमी की दूरी तय करने में लोगों को आधा घंटा से अधिक समय लगता है। दरअसल, सोरों रोड पर जाम न लगे इसलिए छोटे वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति है। बस, ट्रक, ट्रोला आदि बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध है। बड़े वाहन कस्बा की ओर रोड पर न जाए इसलिए पुलिस की ड्यूटी भी लगती है, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही पुलिसकर्मियों के आंखों के सामने से होती रहती है।
डग्गेमार वाहन एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रुककर सवारियां भरते हैं। चालक जहां चाहते हैं, वही अपनी मर्जी से स्टैंड बन देते हैं। कस्बा निवासी प्रमोद का आरोप है कि पुलिस बड़े वाहनों को रोकने की जहमत तक नहीं करते हैं। नो एंट्री होने के बावजूद मिलीभगत के चलते निकलने देते हैं। इससे कस्बा में जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से बिगड़ जाती है।