{"_id":"6ac7b104efbd5cedbb070091","slug":"traffic-jam-caused-by-overhead-barrier-falling-on-ambedkar-bridge-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आंबेडकर पुल पर टूटा ओवर हेड बैरियर, वाहनों की लग गई कतार; जाम में फंसे पर्यटक भी हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आंबेडकर पुल पर टूटा ओवर हेड बैरियर, वाहनों की लग गई कतार; जाम में फंसे पर्यटक भी हुए बेहाल
Thu, 08 Oct 2026 08:34 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:34 PM IST
सार
आंबेडकर पुल पर गुरुवार सुबह बैरियर टूटा हुआ था। इससे तीन और चार पहिया वाहनों का पुल पर अवागमन बाधित हो गया। वहीं बेलनगंज की तरफ से आने वाहनों को भी रास्ता नहीं मिला। लोगों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के आंबेडकर पुल पर बृहस्पतिवार तड़के ओवरलोड वाहन की टक्कर से ओवरहेड बैरियर टूट गया। इससे सुबह 8 बजे वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। तकरीबन दो घंटे तक वाहन फंसे रहे। सूचना पर आई पुलिस ने बैरियर को हटवाकर जाम खुलवाया। दोपहर एक बजे बाद बैरियर लगाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
स्थानीय दुकानदार आकाश ने बताया कि पुल से बड़ी संख्या में रात के समय ओवरलोड वाहन निकलते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीबन छह बजे वो दुकान खोलने आया था। तब बैरियर टूटा हुआ था। इससे तीन और चार पहिया वाहनों का पुल पर अवागमन बाधित हो गया। हालांकि इस समय वाहनों का दबाव नहीं था। सुबह 8 बजे से वाहनों की संख्या बढ़ने से घाट के आसपास वाहन फंस गए। वहीं बेलनगंज की तरफ से आने वाहनों को भी रास्ता नहीं मिला। लोगों का हाल बेहाल हो गया।
आंबेडकर पुल से बेलनगंज बाजार के अलावा एत्माद्दौला स्मारक, मेहताब बाग और ताज व्यू प्वाइंट जाने वाले पर्यटकों का आवागमन होता है। पुलिस की सूचना पर आए कारीगरों ने सुबह 11 बजे बैरियर की मरम्मत शुरू की। शाम करीबन चार बजे मरम्मत का कार्य पूरा हुआ। एडीसीपी अलका सिंह ने बताया कि वाहन की टक्कर से बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया था। मरम्मत कार्य पूरा करा दिया गया है।