{"_id":"613a58ef8ebc3e5acc32a7f5","slug":"traffic-divert-in-agra-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: इन रास्तों पर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, आंबेडकर पुल चौक से हाथी घाट मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: इन रास्तों पर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, आंबेडकर पुल चौक से हाथी घाट मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन
Fri, 10 Sep 2021 12:26 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:26 AM IST
सार
एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक,पाइपलाइन डालने के कार्य को देखते हुए दस सितंबर से चार अक्तूबर तक आंबेडकर पुल चौक से हाथी घाट की तरफ जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के यमुना किनारा मार्ग पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1200 एमएम डीआईए की पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है। अब यह कार्य आंबेडकर पुल चौक से हाथी घाट तक शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर सड़क पर खोदाई का कार्य किया जाएगा। एसएसपी मुनिराज जी. के मुताबिक, इस कार्य को देखते हुए दस सितंबर से चार अक्तूबर तक आंबेडकर पुल चौक से हाथी घाट की तरफ जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। हाथी घाट से आंबेडकर पुल की तरफ दो, तीन और चार पहिया वाहन आ और जा सकेंगे। भारी वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा।
विज्ञापन
इन रास्तों से निकलेंगे वाहन
- बिजलीघर बस स्टैंड से फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़ को संचालित होने वाली बसें बिजलीघर बस स्टैंड पर न पहुंचकर आईएसबीटी बस स्टैंड से संचालित होंगी।
विज्ञापन
- फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़ की ओर से ग्वालियर की तरफ जाने वाले भारी वाहन इनर रिंग रोड होकर पुलिस चौकी तोरा से पुलिस चौकी एकता होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
- मथुरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें ग्वालियर की तरफ जाना है, ऐसे वाहन दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- आंबेडकर पुल की तरफ से हाथी घाट की ओर जाने वाले दो, तीन और चार पहिया वाहन आंबेडकर चौक से जीवनी मंडी चौराहा होकर जाएंगे।
- विक्टोरिया पार्क होकर वाटर वर्क्स की तरफ जाने वाले हल्के वाहन (दो, तीन, चार पहिया) एकल मार्ग से ही आवागमन कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें:
फिरोजाबाद में जानलेवा बना बुखार: डेंगू-वायरल से पांच की मौत, चार घंटे में तीन बच्चों ने तोड़ा दम राधाष्टमी 2021: राधारानी के अभिषेक के नहीं होंगे लाइव दर्शन, सेवायतों ने नहीं दी जिला प्रशासन को अनुमति