फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic diversion on second Monday of Sawan in Agra

आगरा में कल शाम से ट्रैफिक डायवर्जन: परिक्रमा मार्ग पर वाहनों की नो एंट्री, ये रूट प्लान देखकर घर से निकलें

Sat, 08 Aug 2026 08:07 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 08 Aug 2026 08:07 AM IST
सार

आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को लगने वाली परिक्रमा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन रविवार शाम चार बजे से लागू हो जाएगा, जो कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। 

विज्ञापन
Traffic diversion on second Monday of Sawan in Agra
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं के जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने शहर के लिए मेगा ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन 9 अगस्त (रविवार) शाम चार बजे से लागू होकर 10 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान प्रमुख परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाहरी जिलों से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। श्रद्धालु राजराजेश्वर महादेव, रावली महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव, कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव और मनकामेश्वर महादेव मंदिरों की परिक्रमा करेंगे। इससे जुड़े मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन


 

भारी वाहनों के लिए तय मार्ग
- दिल्ली से आने वाले भारी वाहन मथुरा के टाउनशिप चौराहे से गोकुल बैराज, उत्तरी बाईपास और यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर भेजे जाएंगे।
- हाथरस से आने वाले भारी वाहनों को सिकंदराराऊ या मथुरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- फिरोजाबाद, ग्वालियर, जयपुर, जलेसर, हाथरस और मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए दक्षिणी बाईपास, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेस-वे और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
- रैपुरा जाट से कुबेरपुर कट तक एनएच-19 पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- रोहता नहर, रुनकता, रामबाग, टेढ़ी बगिया, तोरा चौकी, मलपुरा, खंदौली और अन्य प्रवेश मार्गों से भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

 
विज्ञापन

शहर के भीतर की यह है व्यवस्था
- बल्केश्वर, मनकामेश्वर, कैलाश, पृथ्वीनाथ और राजराजेश्वर मंदिरों के आसपास कई मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
- वाटरवर्क्स, जीवनी मंडी, बेलनगंज, राजपुर चुंगी, फूलसैय्यद, बालूगंज, छीपीटोला, स्टेट बैंक तिराहा, कलेक्ट्रेट, तहसील चौराहा, भोगीपुरा, रामनगर पुलिया, बोदला, सिकंदरा, भगवान टॉकीज, खंदारी और सुल्तानगंज जैसे प्रमुख चौराहों पर यातायात रोक-रोककर निकाला जाएगा।
- परिक्रमा मार्ग पर किसी भी भारी या हल्के वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा।

 
विज्ञापन

यह भी हुआ तय
- 9 अगस्त की रात 11 बजे से शहर में खुलने वाली नो एंट्री नहीं खुलेगी और पूरी रात लागू रहेगी।
- 9 अगस्त शाम चार बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक पहले से जारी सभी नो एंट्री पास और अनुमति पत्र निरस्त रहेंगे।
- आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को प्राथमिकता के साथ निकाला जाएगा।

 

यातायात पुलिस की अपील
- निर्धारित डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।
- ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
- यातायात संबंधी सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम हेल्पलाइन 9554457886 पर संपर्क करें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed