फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic diversion in mathura on mahashivratri 2020

महाशिवरात्रि पर मथुरा आ रहे हैं तो जरूर जान लें रूट प्लान, कई मार्गों पर वाहन हैं प्रतिबंधित

Fri, 21 Feb 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
traffic diversion in mathura on mahashivratri 2020
पैदल जाते शिव भक्त - फोटो : Amar Ujala
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ने वाली शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को मथुरा के प्रमुख मंदिरों के मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने रूट प्लान तैयार कर लिया है। सुबह से यातायात पुलिसकर्मी इन मार्गों पर मुस्तैद नजर आएंगे। 
विज्ञापन


एसपी यातायात डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों को शिव मंदिरों तक सुगम और सुरक्षित पहुंचाने के लिए अलसुबह चार बजे से रात 11 बजे तक मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं। इन मंदिरों के मार्ग को जाम मुक्त रखने के लिए यातायात मोबाइल टीमें गश्त पर रहेंगी।
विज्ञापन


रंगेश्वर-पिपलेश्वर महादेव मंदिर
- कृष्णापुरी से सदर बाजार, होली गेट की तरफ सभी चार पहिया वाहन, टेंपो, ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- क्वालिटी तिराहे से होलीगेट की ओर सभी चार पहिया और तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- होली गेट से क्वालिटी तिराहे की तरफ चार पहिया, तीन पहिया वाहन एवं ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे।
- लक्ष्मी नगर (जमुनापार) से मथुरा शहर की तरफ सभी भारी वाहन नहीं आ पाएंगे।
- गोकुल बैराज मोड़ और टाउनशिप की तरफ से शहर में भारी वाहन नहीं आएंगे।

भूतेश्वर महादेव मंदिर
- गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहे से भूतेश्वर चौराहे की तरफ भारी वाहन, चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- डीगगेट, बस स्टैंड से गोवर्धन चौराहे की तरफ भारी वाहन, रोडवेज बस, चार पहिया, तीन पहिया वाहन नहीं जाएंगे।

गलतेश्वर महादेव मंदिर-गोकरणनाथ महादेव मंदिर
- मसानी चौराहे से बस, ट्रक आदि वाहन मथुरा शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।

चकलेश्वर महादेव गोवर्धन-तालाबशाही कोसीकलां
- गोशाला टांगड़ा मोहल्ला नकासा से मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर चार, तीन पहिया वाहन और रिक्शा पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे।

गोपेश्वर महादेव मंदिर वृंदावन
- रंगजी मंदिर के पास से मंदिर को जाने वाली गली में सभी टेंपो, ई-रिक्शा, रिक्शा पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे।
- वंशीवट से गोपेश्वर मंदिर की तरफ ऑटो रिक्शा, टेंपो, ई-रिक्शा, रिक्शा पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। चिंताहरण महादेव मंदिर महावन
- गोकुल रममणरेती (महावन) की ओर से मंदिर की तरफ आने वाले सभी चार पहिया वाहन बारह घाट मंदिर के पास खड़े होंगे। कोई भी वाहन चिंता हरण मंदिर की तरफ नहीं जा सकेगा।

सुरक्षा रहेगी चौकस
डीआईजी/एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि शिव मंदिरों के पास सुबह से गोविंदनगर, महावन, कोतवाली, गोवर्धन, कोसीकलां और वृंदावन कोतवाली के पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। इन मंदिरों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed