फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic diversion in mathura in bhai dooj

भाई दूज पर अपने वाहन से मथुरा आ रहे हैं तो इन रास्तों के प्रयोग से बचें

Sat, 21 Oct 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 21 Oct 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
traffic diversion in mathura in bhai dooj
traffic route diverted
मथुरा में लाखों भक्त शनिवार को यमुना में डुबकी लगाएंगे। मान्यता है कि अगर भाई दूज के दिन भाई और बहन साथ-साथ यमुना में डुबकी लगाएं तो उन्हें यमराज यम फांस से मुक्ति देते हैं। ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप यमद्वितीया को ब्रज में मनाने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु एक दिन पहले ही मथुरा आ गए हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को यमुना के विश्राम घाट सहित आसपास के घाटों पर यमुना में भाई-बहन एक साथ डुबकी लगाएंगे। पुलिस-प्रशासन ने इसके लिए एक दिन पूर्व ही सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर लीं। विश्राम घाट और उसके आसपास के क्षेत्र को आधा दर्जन सेक्टरों में बांट दिया है। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से बचाने के लिए नगर निगम द्वारा विश्राम घाट के आसपास बेरीकेडिंग लगाई गई है। बेरीकेडिंग से आगे यमुना के बीच में एक दर्जन गोताखोर नाव पर सवार रहेंगे। एक नाव पर एक गोताखोर रहेगा। साथ ही स्टीमर पर पीएएसी मौजूद रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के ल‌िए यहां चें‌जिंग रूम

यमुना स्नान करने के बाद महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए नगर निगम द्वारा आधा दर्जन चेजिंग रूम बनाए गए हैं। चार चेजिंग रूम विश्राम घाट की ओर तो दो चेजिंग रूम यमुना पार पर होंगे। नगर निगम ने विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए एलईडी लगाई हैं। 

साथ ही लाइट जाने की स्थिति में जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, नगर आयुक्त उज्ज्वल  कुमार, सहायक नगर आयुक्त डॉ. ब्रजेश कुमार, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने यमुना किनारों को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दो देखा।  

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, वाहन किए प्रतिबंधित

यमद्वितीया पर्व पर होने वाले यमुना में विशेष स्नान को लेकर सुरक्षा का खाका खींच लिया गया है। 44 प्वाइंटों पर शुक्रवार की रात आठ बजे पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद दिखाई दिए। इसके अलावा शहर में वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया। 

सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने बताया कि इंस्पेक्टर-5, एसआई-42, सिपाही-125, महिला एसआई-तीन, महिला सिपाही-16 के अलावा यातायात पुलिस के दरोगा और सिपाही व्यवस्था संभालेंगे। आठ बजे से शहर में बड़े वाहनों और चौपहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया। शनिवार की सुबह तक यह ड्यूटी और वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

यहां से नहीं जा सकेंगे वाहन

- क्वालिटी तिराहे से होलीगेट
- भरतपुरगेट चौराहे से होलीगेट
- नगर निगम चौराहे से होलीगेट
- मिलन तिराहा से चौक बाजार
- वृंदावनगेट से चौक बाजार
- चौक बाजार से छत्ता बाजार
- होलीगेट से छत्ता बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed