फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Diversion Fails on Yamuna Kinara Road, Vehicles Keep Moving Amid Ganesh Idol Immersion

गजब: डायवर्जन के बाद भी यमुना किनारा पर दौड़ते रहे वाहन, गणेश विसर्जन के बीच लगा जाम; राहगीर रहे परेशान

Sat, 26 Sep 2026 01:30 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 01:30 PM IST
सार

गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए यमुना किनारा मार्ग पर सुबह से डायवर्जन लागू रहा, लेकिन इसके बावजूद वाहन चलते रहे और जाम लग गया। वाटरवर्क्स, बिजलीघर, सिकंदरा और रावली में भी जाम से लोगों को परेशानी हुई।
 

विज्ञापन
Traffic Diversion Fails on Yamuna Kinara Road, Vehicles Keep Moving Amid Ganesh Idol Immersion
जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शुक्रवार को यमुना किनारा मार्ग पर डायवर्जन किया गया। इसके बाद भी मार्ग पर वाहनों का आवागमन होने से जाम लग गया। सवारी वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहन भी निकलते रहे। इससे श्रद्धालुओं के साथ ही अपने काम से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए हाथी घाट, बल्केश्वर और कैलाश घाट पर इंतजाम किए गए थे। यमुना किनारा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया। सुबह 6 बजे से ही डायवर्जन लागू कर दिया गया था। हालांकि इसका असर नहीं देखने को मिला। शाम को श्रद्धालुओं के साथ ही यमुना किनारा मार्ग पर वाहन चलते रहे। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। वाटरवर्क्स और बिजलीघर पर भी दोपहर से शाम तक जाम के हालात रहे।
विज्ञापन


इसी तरह सिकंदरा में शाम 6 बजे के बाद जाम लगना शुरू हुआ। इसी तरह दोपहर में रावली पर वाहनों की लाइन से लोगों को परेशान होना पड़ा। यहां पर मेट्रो के काम की वजह से समस्या बनी हुई है। एडीसीपी अलका सिंह ने बताया कि एक कट से वाहन आ गए थे। इस पर टीआई को भेजा गया। वाहनों को रोका गया। 15 मिनट के लिए समस्या रही थी। लोगों को समस्या नहीं होने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed