फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic diversion due to polling parties leave and return in Agra

यूपी चुनाव 2022: आगरा में हाईवे पर रामबाग से शाहदरा के बीच दो दिन वाहनों की नो एंट्री, यातायात परिवर्तित

Wed, 09 Feb 2022 10:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 10:53 AM IST
सार

मंडी समिति में पोलिंग पार्टियों के रवाना होने और वापस आने तक मार्ग परिवर्तन प्लान लागू रहेगा। इस दौरान वाहन इनर रिंग रोड, न्यू दक्षिणी बाईपास, यमुना एक्सप्रेसवे होकर निकाले जाएंगे। 

विज्ञापन
traffic diversion due to polling parties leave and return in Agra
चुनाव ड्यूटी में लगे वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी को मतदान है। मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां बुधवार सुबह 10 बजे से रवाना होने लगीं। गुरुवार को मतदान के बाद शाम को पोलिंग पार्टियों का वापस आना शुरू होगा। इस दौरान मंडी समिति के बाहर वाहनों की भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए नवीन मंडी स्थल पर मार्ग परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह से लेकर गुरुवार रात तक हाईवे पर शाहदरा से रामबाग के बीच वाहन नहीं चलेंगे। यहां से केवल मतदान कर्मियों के वाहन निकल सकेंगे। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।

विज्ञापन

इस तरह निकलेंगे वाहन

- फिरोजाबाद की ओर से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

- मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर रोहता दिगनेर मार्ग से एकता चौकी, तोरा चौकी, रमाडा कट से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
- फिरोजाबाद से आगरा शहर में आने वाले हल्के वाहन बजरंग पेट्रोल पंप से नुनिहाई तिराहा से एत्माद्दौला तिराहा होकर जाएंगे।
- मथुरा की तरफ से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले हल्के वाहन रामबाग चौराहा से टेढ़ी बगिया चौराहे से सौ फुटा मार्ग होकर जा सकेंगे।
- रामबाग चौराहे से बजरंग पेट्रोल पंप के बीच एनएच-2 पर केवल निर्वाचन कार्य में लगे वाहन ही आवागमन कर सकेंगे।

शहर में जाम की परेशानी

विधानसभा चुनाव में पुलिस की ड्यूटी लगी है। यातायात पुलिस को भी अलग-अलग ड्यूटी में लगाया गया है। इस कारण शहर में जाम की समस्या होने लगी है। हाईवे से लेकर अंदरूनी इलाकों में जाम बढ़ गया है। हाईवे पर भगवान टाकीज, रामबाग, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा पर वाहनों की लाइन लग रही है। वहीं बोदला, लोहामंडी, शाहगंज, टेढ़ी बगिया पर जाम की समस्या हो रही है।

सीओ यातायात एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि सिकंदरा में निर्माण कार्य की वजह से जाम लग रहा था। इसे दूर करा दिया गया है। यातायात पुलिसकर्मियों की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगी है। मगर, अलग से ड्यूटी पुलिस लाइन, मंडी समिति स्थल पर लगी हैं। शहर में जाम न लगे, उसके लिए यातायात पुलिसकर्मियों को दिशानिर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed