फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Diversion due to Ganesh idol immersion in Agra

Traffic Diversion: गणेश प्रतिमा विसर्जन के कारण यातायात में बदलाव, घर से निकलने से पहले जानें रूट प्लान

Thu, 08 Sep 2022 10:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 10:14 AM IST
सार

यमुना किनारा मार्ग पर 8 सितंबर की सुबह 6 बजे से लेकर 9 सितंबर को विसर्जन समाप्ति तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। अन्य मार्गों पर भी यातायात परिवर्तित किया गया है। 

विज्ञापन
Traffic Diversion due to Ganesh idol immersion in Agra
यमुना किनारे होगा गणेश प्रतिमा विसर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला बृहस्पतिवार से तेज हो जाएगा। यमुना के घाटों पर विसर्जन जुलूसों के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यमुना किनारा मार्ग पर 8 सितंबर की सुबह 6 बजे से लेकर 9 सितंबर को विसर्जन समाप्ति तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 

विज्ञापन

यह रहेगा रूट प्लान

यातायात पुलिस के मुताबिक, वाटर वर्क्स चौराहे से यमुना किनारे होते हुए श्मशान घाट चौराहे तक वाहन नहीं चलेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन, जिनको फतेहाबाद रोड ताजमहल या ग्वालियर जाना है, वे रिंग रोड से होते हुए फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर जाएंगे। 

विज्ञापन


आंबेडकर पुल की तरफ से कोई भी व्यावसायिक व भारी वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं जाएगा। सीओ छत्ता कार्यालय के पास वाले तिराहे से यमुना किनारे हाथी घाट की ओर सभी व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बिजलीघर चौराहे से कोई भी रोडवेज, टूरिस्ट बस या कामर्शियल वाहन आगरा फोर्ट से हाथी घाट की तरफ नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्टोरिया पार्क से कोई भी बड़ा वाहन बस, ट्रैक्टर, डीसीएम यमुना किनारे हाथी घाट की ओर नहीं जाएंगे। हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर केवल प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। अन्य वाहनों को श्मशान घाट चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

यहां भी वाहनों पर प्रतिबंधि

स्ट्रैची ब्रिज पर एत्माद्दौला की तरफ से सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। यमुना किनारे से डायवर्ट किए जाने वाले समस्त सवारी वाहन एमजी रोड होकर आवागमन कर सकेंगे। यमुना किनारा मार्ग पर हाथी घाट पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम की समाप्ति तक वाहनों को पूर्व से निर्गत किए पास भी निरस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed