फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic changes made for Kailash Temple Fair to be held on third Monday of Sawan in Agra

UP News: आगरा आ रहे हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर, 4 अगस्त को शहर में नहीं घुस पाएंगे ये वाहन; रहेगी नो एंट्री

Fri, 02 Aug 2024 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 08:54 AM IST
सार

आगरा आ रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। चार अगस्त को भारी वाहन शहर में नहीं घुस पाएंगे। इसके साथ ही कई मार्गों पर रूट डायवर्ट किया गया है। 
 

विज्ञापन
Traffic changes made for Kailash Temple Fair to be held on third Monday of Sawan in Agra
आगरा डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश मंदिर पर मेले का आयोजन होगा। तैयारियों में पुलिस प्रशासन जुट गया है। यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। हाईवे पर भारी वाहन नहीं आएंगे। गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर सब्जी मंडी सिकंदरा तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था 4 अगस्त को शाम 4 बजे से 5 अगस्त कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।
विज्ञापन




 

शहर में बदलाव
सिकंदरा चौराहा की तरफ सब्जी मंडी, कारगिल चौराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल से कोई वाहन नहीं आएगा। वाहन सर्विस रोड, सब्जी मंडी अंडरपास से होकर शास्त्रीपुरम पुल से होकर जाएंगे।
सोमवार तड़के 4 बजे से भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तक चार पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वायु विहार की तरफ से किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ नहीं आएगा।
- सोमवार तड़के 4 बजे से रोडवेज की बसों एनएच.-19 से वाटरवर्क्स चौराहा पर नहीं आएंगी।
- चार पहिया-दोपहिया वाहनों को क्लब चौराहा से माल रोड, विक्टोरिया पार्क तिराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर निकाला जाएगा।
- एकता चौकी से राज राजेश्वर मंदिर की तरफ चार पहिया और दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। राजपुर चुंगी चौराहा से आवागमन बंद रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहेगा यातायात
- दिल्ली से आने वाले भारी वाहनों को थाना रिफाइनरी क्षेत्र के टाउनशिप चौराहा, मथुरा से डायवर्ट कर गोकुल बैराज से यमुना एक्सप्रेस-वे एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
- हाथरस से वाहनों को सिकंदराराऊ और सादाबाद से मथुरा की ओर भेजा जाएगा।

- फिरोजाबाद से मथुरा कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जा सकेंगे।
- मथुरा से फिरोजाबाद दक्षिणी बाईपास से रोहता नहर, दिगनेर मार्ग, इनर रिंग रोड से जाएंगे।

- फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड होते हुए जाएंगे।
- हाथरस की तरफ से फिरोजाबाद के लिए खंदौली से मुड़ी, एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जा सकेंगे।

- जलेसर (एटा) से मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर, खंदौली होकर जाएंगे।
- ग्वालियर से हाथरस रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।

- ग्वालियर से फिरोजाबाद रोहता नहर चौराहा, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड से एत्मादपुर होकर जाएंगे।
- ग्वालियर से जलेसर (एटा) की तरफ रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा से जाएंगे।

- जयपुर से हाथरस, फिरोजाबाद, जलेसर, एटा की तरफ वाहन महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेस-वे से, एत्मादपुर आदि होते हुए जाएंगे।
- जयपुर से ग्वालियर-मथुरा महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से जाएंगे।

- फतेहाबाद से ग्वालियर, जयपुर, मथुरा तोरा चौकी, एकता चौकी, दिगनेर पुलिया, रोहता नहर से दक्षिणी बाईपास से जाएंगे।
- शमसाबाद से ग्वालियर जाने वाले भारी वाहन इरादत नगर से सैंया होकर जाएंगे।

- शमसाबाद से जयपुर, मथुरा के लिए इरादत नगर, सैंया, दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- रोहता नहर, पथौली, एनएच-19, रुनकता से लेकर कुबेरपुर कट, एत्मादौला, खंदौली, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी, मलपुरा एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed