फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Changes Made For Kailash Temple Fair To Be Held On second Monday Of Sawan In Agra

UP: दिल्ली जाने वाले वाहनों का बदला रूट, इन मार्ग पर नो एंट्री; सावन के दूसरे सोमवार को लेकर बदली व्यवस्था

Fri, 18 Jul 2025 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 01:25 PM IST
सार

आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को बल्केश्व मंदिर पर मेले का आयोजन होगा। इसके साथ ही सबसे बड़ी परिक्रमा होगी, जिसकी तैयारियों में पुलिस प्रशासन जुट गया है। यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 
 

विज्ञापन
Traffic Changes Made For Kailash Temple Fair To Be Held On second Monday Of Sawan In Agra
आगरा रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शहर क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों पर पूजा, जलाभिषेक और परिक्रमा यात्रा के अवसर पर बाहरी और आन्तरिक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यह व्यवस्था 20 की शाम चार बजे से प्रारम्भ होकर कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


इन मार्गों पर रहेगी नो एंट्री
श्रीराज राजेश्वर महादेव मंदिर-राजपुर चुंगी तिराहा फूल सैय्यद चौराहा-सुभाष चन्द्र बोस मूर्ति चौराहा (माल रोड) कमिश्नर आवास के सामने से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहा बालूगंज चौराहा छीपीटोला चौराहा-एस.बी.आई. तिराहा श्रीरावली महादेव मंदिर कलैक्ट्रेट तिराहा- पुलिस लाइन के सामने से तहसील चौराहा रूई की मण्डी चौराहा भोगीपुरा चौराहा-पृथ्वीनाथ फाटक श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर शंकरगढ़ की पुलिया-रामनगर की पुलिया मारुति स्टेट चौराहा बोदला चौराहा ईंट की मण्डी तिराहा- कारगिल पेट्रोल पम्प तिराहा सिकन्दरा तिराहा से फल एवं सब्जी मण्डी अण्डर पास से होते हुये कैलाश मोड़ श्री कैलाश महादेव मंदिर -सिकन्दरा तिराहा- खन्दारी चौराहा भगवान टाकीज सुल्तानगंज की पुलिया-मुगल रोड - श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर बल्केश्वर रोड- वाटरवर्क्स चौराहा-जीवनी मंडी चौराहा- बेलनगंज दृछत्ता बाजार श्री मनः कामेश्वर महादेव मंदिर - हाथीघाट शमशान घाट चौराहा विक्टोरिया पार्क तिराहा पुरानी मंडी-ताजव्यू तिराहा मुगल पुलिया गोबर चौकी श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर तक।
विज्ञापन



 

गैर जनपदों द्वारा किया जाने वाला डायवर्जन :-
1- दिल्ली से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को थाना रिफाइनरी क्षेत्रांतर्गत टाउनशिप चौराहा (स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने से) जनपद मथुरा पुलिस द्वारा डायवर्ट कर गोकुल बैराज से यमुना एक्सप्रेस-वे एवं अन्य वैकल्पिक मागर्गों पर भेजा जायेगा ।
2- जनपद हाथरस से आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जनपद हाथरस पुलिस द्वारा डायवर्ट कर सिकन्दराराऊ अथवा मथुरा की ओर भेजा जायेगा।

 

बाहरी डायवर्जन :-
1. जनपद फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर एवं कैन्टर इत्यादि) कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
2. जनपद मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (टूक. ट्रेलर एवं कैन्टर इत्यादि) रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर मार्ग से इनर रिंग रोड़ होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
3. एनएच-19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा ।
4. फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड़ से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
5. हाथरस की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिनको फिरोजाबाद जाना है वह खंदौली से मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर से एनएच-19 होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
6. जलेसर (एटा) से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर या खन्दौली होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
7. ग्वालियर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से तोरा, रमाडा, इनर रिंग रोड़ होकर यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
8. ग्वालियर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ कुबेरपुर से एत्मादपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
9. ग्वालियर से जलेसर (एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर से टुण्डला होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
10. जयपुर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
11. जयपुर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
12. जयपुर से जलेसर (एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर से टुण्डला होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
13. जयपुर से ग्वालियर एवं मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
14. फतेहाबाद रोड से ग्वालियर/जयपुर/मथुरा जाने वाले भारी वाहन तोरा चौकी से एकता चौकी से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर चौराहा, ग्राम बाद से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
15. शमशाबाद से ग्वालियर जाने वाले भारी वाहन दिग्नेर पुलिया, रोहता नहर से सैंया होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
16. शमशाबाद से जयपुर / मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन दिगनेर पुलिया, रोहता नहर से ग्राम बाद से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
17. रोहता नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एन०एच०-19, रूनकता से लेकर कुबेरपुर कट, एत्मादौला, खन्दौली, मुडी चौराहा, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी, मलपुरा एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
18. टेढी बगिया से जलेसर (एटा) और हाथरस जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा ।
19. टेढी बगिया से रामबाग चौराहे के मध्य समस्त भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा ।

आन्तरिक डायवर्जन :-
1. वाटर वर्क्स चौराहा एवं कमलानगर की ओर से बल्केश्वर मंदिर मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
2. वाटर वर्क्स चौराहा पर आने वाले छोटे वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा ।
3. वाटर वर्क्स से जीवनी मण्डी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा ।
4. गधापाडा तिराहा से जीवनी मंडी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
5. सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से गधापाडा की ओर समस्त भारी/ मध्यम एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगें पालीवाल पार्क की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन भगवान टॉकीज से एम०जी०रोड होकर अपने गंतव्य को जायेगें।
6. पालीवाल पार्क से जीवनी मण्डी की तरफ सभी वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
7. अम्बेडकर पुल एत्माद्दौला की तरफ से किसी भी प्रकार का वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आने दिया जायेगा।
8. जीवनी मण्डी चौराहा से किसी भी प्रकार का वाहन यमुना किनारा हाथी घाट की तरफ नहीं जायेगा।
9. दरेसी नं0-02 से किसी भी प्रकार का वाहन मनःकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं जायेगा।
10. चिम्मन पूड़ी चौराहा से किसी भी प्रकार का वाहन दरेसी नं0-02 की तरफ नहीं जायेगा।
11. विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मण्डी की तरफ चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
12. पुरानी मण्डी चौराहा पर दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा एवं पुरानी मण्डी चौराहे से ताजव्यू तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
13. मुगल पुलिया पर फतेहाबाद रोड़ की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा एवं मुगल पुलिया से गोबर चौकी तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
14. शमशाबाद रोड़ 100 फुटा मोड़ तिराहा से राजपुर चुंगी फूल सैय्यद चौराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। राजपुर चुंगी तिकोनियां से यातायात को अमर होटल तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा 1
15. फूलसैय्यद चौराहा से पी.डब्लू. डी. चौराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को होटल क्लार्क सिराज मार्ग से रोक-रोक कर डायवर्जन किया जायेगा।
16. सुभाष चन्द्र बोस मूर्ति चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
17. सुभाष चन्द्र बोस मूर्ति चौराहे से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहे के मध्य सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे ।
18. बालूगंज पुलिस चौकी चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
19. बालूगंज बाजार चौराहा एवं छीपीटोला चौराहा पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
20. छीपीटोला चौराहे से स्टेट बैंक तिराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा
21. भगवान टाकीज से पी.डब्लू.डी. चौराहे की ओर आने वाले चार पहिया वाहनों को स्टेट बैंक तिराहे से रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
22. पी.डब्लू, डी. चौराहा एवं सांई की तकिया चौराहा से रावली मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा ।
23. स्टेट बैंक तिराहा से रावली, कलक्ट्रेट तिराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
24. कलक्ट्रेट तिराहा से तहसील चौराहा तक के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
25. पंचकुईया चौराहा से तहसील चौराहा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
26. तहसील चौराहा से भोगीपुरा चौराहा के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
27. शाहगंज डबल फाटक से रूई की मण्डी चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं आने दिया जायेगा।
28. स्पीड कलर लैब चौराहा (कोठी मीना बाजार) से रूई की मण्डी की तरफ किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जायेगा।
29. सी.ओ.डी.तिराहा से भोगीपुरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं आने दिया जायेगा।
30. भोगीपुरा चौराहे से पृथ्वीनाथ फाटक के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
31. पृथ्वीनाथ फाटक से शंकर गढ़ की पुलिया व भोगीपुरा की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जायेगा। यह सभी वाहन वायु विहार, अमरपुरा एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
32. रामनगर की पुलिया से शंकरगढ़ की पुलिया तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। एवं अन्य मार्गों पर जाने वाले वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
33. रामनगर की पुलिया से मारुति स्टेट चौराहे तक किसी भी प्रकार के वाहन को जाने नहीं दिया जायेगा।
34. मारूति स्टेट चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर पास कराया जायेगा, एवं मारूति स्टेट से बोदला मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
35. बोदला चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
36. बोदला चौराहे से सिकन्दरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। 37. कारगिल पैट्रोल पम्प तिराहा से सिकन्दरा तिराहा की तरफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
38. सिकन्दरा चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
39. कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा ।
40. खन्दारी चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
41. भगवान टॉकीज चौराहा पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
42. सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
43. गुरूद्वारा गुरू का ताल से सिकंदरा चौराहे की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा ।
44. आगरा से मथुरा की ओर जाने वाले हल्के वाहन गुरूद्वारा गुरू का ताल आर०ओ०बी० से भावना टावर से पानी की टंकी तिराहा से करकुंज चौराहा से कारगिल पेट्रोल पम्प से पश्चिमपुरी चौराहा से शास्त्रीपुरम आर०ओ०बी० से एन0एच0-19 होकर अपने गंतव्य को जायेगें ।
45. मथुरा से आगरा एवं फिरोजाबाद की ओर जाने वाले हल्के वाहन फल मंडी सिकंदरा अंडरपास से यू-टर्न लेकर मंडी ढाबा के बराबर आशाराम बापू आश्रम के सामने रेलवे ओवर ब्रिज से यू.पी.एस.आई.डी.सी मार्ग से सिकंदरा आर.ओ.बी. के नीचे होकर करकुंज चौराहा से भावना टॉवर से मदिया कटरा से आर.बी.एस चौराहा एवं हरीपर्वत चौराहा से भगवान टाकीज चौराहा होकर अपने गंतव्य को जायेगें ।
46. परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के भारी एवं हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed