फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traditions of holi in mathura

ब्रज में फाग: अब चौपाई गायन में नहीं दिखतीं घाघरा और कमीज पहने महिलाएं

Fri, 19 Mar 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
traditions of holi in mathura
बरसाना की लठामार होली (फाइल) - फोटो : Amar Ujala

मथुरा के नंदगांव और आसपास के क्षेत्र में चौपाई और फाग गायन के दौरान पारंपरिक परिधान घाघरा, ओन्ना और कमीज पहने महिलाएं अब नजर नहीं आतीं। अब इन पोशाकों का स्थान सूट सलवार ने ले लिया है। करीब दो दशक पूर्व तक वसंत पंचमी लगते ही चौक चौराहों पर चौपाई, होली और सांखियों का दौर शुरू हो जाता था। अब चौपाई गायन सिर्फ परंपरा निभाने तक सीमित है।

विज्ञापन


चौपाई गाने वाली मंडलियां दूरदराज से आती थीं। रात-रात भर चौपाई और फाग गायन होता था। इस दौरान महिलाएं जाट समाज की महिलाएं घाघरा, ओन्ना और कमीज पहने होती थीं। इन सबके ऊपर वे ब्रज की ओढ़नी ओढ़ती थीं। 
विज्ञापन


पैरों में चांदी के कडूला, छैलकरे, हाथों में बाजूबंद, गले में सोने की मुहर, माथे पे टीका, नाक में नथनी, कानों में सोने के कुंडल, कमर में कौंदनी, हाथों में हथफूल आदि गहने पहने महिलाएं सोलह शृंगार से सुसज्जित होकर चौपाई के हुरियारों के सामने पहुंचती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके सिर पर थाली में लड्डू, शक्कर, गुड़, बतासे, बेर, संतरा, मिठाई और हाथों में छोटे-छोटे शीशे होते थे। इन शीशों से प्रतिबिंब को परावर्तित कर हुरियारों को छेड़ती थीं। चौपाई जब शुरू होती थीं तो हुरियारे नाच-नाचकर हुरियारिनों के सिर से थाली ले जाते थे। 

बाद में थाली में रखे सामान को प्रसाद के रूप में बांटकर खाते थे। प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने में चौपाइयों का महत्वपूर्ण स्थान था। महिलाओं के पहनावे से ब्रज की संस्कृति झलकती थी। 

चौपाइयों की जगह डीजे ने ले ली
नंदगांव के पूर्व चेयरमैन नथोली भगत ने कहा कि टीवी, मोबाइल के दौर में परंपरागत चीजें लुप्त होती जा रही हैं। चौपाइयों के स्थान पर डीजे पर नाचना ही लोगों का शौक रह गया है। 

पाश्चात्य संस्कृति हो रही हावी
नंदगांव निवासी ज्ञान सिंह ने कहा कि आज के दौर की युवा पीढ़ी पुराने पहनावे को पसंद नहीं करतीं। पाश्चात्य संस्कृति ब्रज की संस्कृति पर हावी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed