{"_id":"69d42308abd335768b0e717b","slug":"traders-wrote-postcards-to-the-chief-minister-demanding-a-pension-agra-news-c-25-1-agr1035-1028758-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: व्यापारियों ने पेंशन की मांग के लिए मुख्यमंत्री को लिखे पोस्टकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: व्यापारियों ने पेंशन की मांग के लिए मुख्यमंत्री को लिखे पोस्टकार्ड
विज्ञापन
आगरा। बेलनगंज स्थित तिकोनिया पार्क में सोमवार को आगरा मंडल व्यापार संगठन ने व्यापारी पेंशन लागू करने के लिए पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया। व्यापारियों ने कहा राष्ट्र निर्माण में सर्वाधिक कर देने वाला व्यापारी 60 वर्ष की आयु के बाद खुद को असहाय महसूस करता है। सरकारों ने अब तक सदन में इस आवश्यक विषय पर चर्चा तक नहीं की है। यह अभियान अब डोर-टू-डोर चलाया जाएगा।
पोस्टकार्ड शिविर में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखकर अपनी सामाजिक सुरक्षा की मांग की। संगठन ने व्यापारियों से जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। इस दौरान पवन बंसल, राजेश अग्रवाल, दिनेश प्रभाकर, जैन प्रदीप और राजेश अग्र सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।