फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders took to the streets to demand action against terrorism

Agra News: आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए सड़क पर उतरे व्यापारी

Mon, 28 Apr 2025 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Traders took to the streets to demand action against terrorism
पावर हाउस रोड पर पाकिस्तान और आतंकवाद के ​खिलाफ प्रदर्शन करते दुकानदार।  - फोटो : पावर हाउस रोड पर पाकिस्तान और आतंकवाद के ​खिलाफ प्रदर्शन करते दुकानदार।
मैनपुरी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले से लोगों में गुस्सा है। जगह जगह लाेग पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंक कर नाराजगी जता रहे हैं। शोकसभा करके मृतकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे क्रॉसिंग पावर हाउस रोड तिराहा के समीप आसपास के दुकानदारों ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में पाकिस्तान का झंडा बनवाकर सड़क पर चिपका दिया। लोगों ने केंद्र सरकार से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने तथा पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। बाद में नारेबाजी करके पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। संदीप सिंह उर्फ सोनू शाक्य, अवनीश चौहान, राजकुमार, कृष्णवीर,योगेंद्र प्रताप सिंह, शिवम शुक्ला ,गोलू चौहान ,शैलेंद्र राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन




आतंकियों को दी जाए मौत की सजा
मैनपुरी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले विरोध में रविवार की शाम घिरोर में गोल चक्कर से स्थित भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ संजय शर्मा के नेतृत्व मे कैंडल मार्च निकाला गया। तीन दर्जन से अधिक युवाओं ने कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संजय शर्मा ने कहा कि घटना का अंजाम देने वाले आतंकियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार आतंक के आकाओं को सबक सिखाए। जैकी, राजीव कुमार, निखिल, सचिन, विपुल, नीरज, संजय यादव ,आदेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
ज्योंती। नगर पंचायत ज्योंती खुडिया में लोगों ने रविवार को कैंडल मार्च निकला। मैन चौराहा, पुराना बाजार होते हुए शिव मंदिर से होकर लोग चौराहे पर पहुंचे। चौराहे पर कैंडल मार्च का समापन किया गया। पंकज पाठक, राजवीर सिंह वर्मा, प्रवीण गुप्ता, गुड्डू शाक्य, राधामोहन तोमर, रामअवतार गुप्ता, प्रशांत श्रीवास्तव, नीरज पाठक, मुरारी लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed