फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders to observe 'Black Day' on the 15th in protest against UPI charges.

Agra News: यूपीआई शुल्क के विरोध में 15 को काला दिवस मनाएंगे व्यापारी

Fri, 09 Oct 2026 03:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
Traders to observe 'Black Day' on the 15th in protest against UPI charges.
नूरी गेट पर काला दिवस की रणनीति के लिए बैठक करते व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल एवं अन्य व्य - फोटो : Archive
आगरा। यूपीआई भुगतान पर शुल्क के विरोध में आक्रोशित व्यापारी 15 अक्तूबर को काला दिवस मनाएंगे। बृहस्पतिवार को आगरा व्यापार मंडल की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई। 10 अक्तूबर को वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन देकर व्यापारी कलेक्ट्रेट में व्यापारी विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

यूपीआई से 2000 रुपये से अधिक भुगतान पर एमडीआर और जीएसटी लागू करने के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी एन अग्रवाल ने बताया कि 15 अक्तूबर को विरोध स्वरूप आगरा समेत पूरे प्रदेश के बाजारों में काले झंडे लगाकर काला दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में जय पुरसनानी ने कहा कि डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के बाद अब शुल्क थोपना व्यापारियों और आम जनता के साथ अन्याय है। बैठक में अशोक मंगवानी, राकेश बंसल, नरेंद्र बंसल, राजेश सिंघल, नितेश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed