फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders protested against the beating of a rickshaw driver

Agra News: रिक्शा चालक की पिटाई का विरोध, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 15 Jun 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Jun 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Traders protested against the beating of a rickshaw driver
बेवर। नवीगंज में ई-रिक्शा चालक को पीटने के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई न होने से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। रविवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जाहिर किया और पीड़ित ई-रिक्शा चालक के साथ हाइवे के नीचे धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे सीओ भोगांव के काफी देर समझाने के करीब 3 घंटे बाद लोग शांत हुए। थाना क्षेत्र के नवीगंज में शुक्रवार को साइड न देने के विवाद में ई-रिक्शा चालक नेत्रपाल को अभिषेक ने अपने दो साथियों के साथ पीटा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। छूट कर आने के बाद आरोपियों ने फिर से पथराव किया। जानकारी होने के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। रविवार सुबह नवीगंज बाजार के व्यापारियों ने दुकानों में ताले लगा दिए। बाजार बंद का एलान करते हुए सुबह 9 बजे जीटी रोड हाइवे के नीचे सभी धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आक्रोशित व्यापारियों का कहना था कि आरोपी अभिषेक उर्फ चौधरी व उसके साथी आए दिन लड़ाई झगड़ा करते हैं। लोगों के बीच डर बना रखा है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने से व्यापारियों में भय व्याप्त है। बाजार बंद होने और धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों से कहा कि ई-रिक्शा चालक को पीटने वालों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वहीं आक्रोशित व्यापारी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब 3 घंटे तक घायल ई-रिक्शा चालक व उसके परिजन के साथ धरने पर बैठै रहे। सीओ भोगांव के आश्वासन के बाद करीब 12 बजे धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed