फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders of Agra agitated due to increase in GST on shoes they hung black banners in protest

UP News: जूता पर जीएसटी बढ़ने से कारोबारी आंदोलित, विरोध में लटकाए काले बैनर; दिल्ली कूच की तैयारी

Sun, 04 Aug 2024 10:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 10:08 PM IST
सार

जूता पर जीएसटी बढ़ने से आगरा में कारोबारी आंदोलित हैं। विरोध में काले बैनर लटकाए हैं। अब दिल्ली कूच की तैयारी है। 

विज्ञापन
Traders of Agra agitated due to increase in GST on shoes they hung black banners in protest
जीएसटी बढ़ने के विरोध में हींग की मंडी बाजार में लटके काले पोस्टर व बैनर। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में घरेलू जूता पर जीएसटी बढ़ने के विरोध में जूता कारोबारी आंदोलित हैं। दिल्ली कूच से पहले रविवार को हींग की मंडी में बैठकों का दौर चला। वहीं 16 से अधिक जूता मार्केट में काले रंग के बैनर लगाए गए हैं। जीएसटी को 12% से घटाकर पूर्व की भांति 5% कराने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने बताया कि पहले ही बीआईएस व एमएसएमई के 45 दिन के नियम से लघु जूता इकाइयां प्रभावित हैं। ऊपर से जीएसटी बढ़ने से बंदी के कगार पर पहुंच जाएंगी। पहले एक हजार रुपये तक के जूते पर 5% जीएसटी था। आम बजट में बढ़ाकर 12% कर दिया गया। एक हजार से अधिक मूल्य के जूते पर 18% जीएसटी है। ऐसे में ग्राहक और व्यापार दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन

विजय सामा ने कहा कि हींग की मंडी में विरोध स्वरूप व्यापारियों ने काले बैनर टांगें हैं। बैठक कर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनी है। पहले चरण में हींग की मंडी से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च और विरोध-प्रदर्शन होगा। यदि जूते पर जीएसटी कम नहीं की गई तो जूता कारोबारी सड़क से संसद तक संघर्ष होगा। दिल्ली में प्रधानमंत्री और लखनऊ में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

दस लाख लोग होंगे प्रभावित

विजय सामा ने कहा कि आगरा में जूता कुटीर उद्योग है। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 10 लाख लोग निर्भर हैं। सोनू सचदेवा, विजय चटाना ने कहा कि कारोबार से अधिकांश सिंधी व पंजाबी समाज के लोग जुड़े हैं। बीआईएस, एमएसएमई व जीएसटी के नियम व मानकों से रोजगार प्रभावित हो रहा है। टेकचंद, प्रदीप मेहरा, रॉबी ग्रोवर ने कहा सरकार की मनमानी से जूता कारोबारी पलायन के लिए मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन

इन मार्केट पर टंगे काले बैनर

जूता कारोबारी वासुमल चंदानी, राजेश लालवानी और घनश्याम दास ने बताया कि हींग की मंडी व शिवाजी मार्केट में जीएसटी के विरोध स्वरूप काले बैनर टांगे गए हैं। आगरा शू सेंटर, आगरा शू चैंबर, ज्ञानी शू कॉम्पलेक्स, न्यू शू मार्केट, एनएन प्लाजा, एसआर काॅम्पलेक्स, शू सप्लायर एसोसिएशन, श्रीराम प्लाजा, संजय प्लेस शू मार्केट एसोसिएशन, गुप्ता शू कॉम्पलेक्स में जीएसटी को लेकर गहरा आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed