फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traders expressed their problems and demanded solution from government In provincial convention in Agra

UP News: व्यापारियों के अधिवेशन में पहुंचे वित्त मंत्री, अखिलेश यादव पर कह दी ऐसी बात; सुनकर सभी रह गए सन्न

Sun, 08 Sep 2024 11:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 11:10 PM IST
सार

व्यापारियों के प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव पर सवाल पूछने पर ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर सभी लोग सन्न रह गए। आगे पढ़ें और जानें पूरी बात...

विज्ञापन
traders expressed their problems and demanded solution from government In provincial convention in Agra
UP News: व्यापारियों के अधिवेशन में पहुंचे वित्त मंत्री - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजनगरी आगरा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में शुरू हो गया। रविवार को पहले दिन प्रदेशभर से करीब 1000 व्यापारी शामिल हुए। व्यापारियों ने जीएसटी की विसंगतियां, विभागीय भ्रष्टाचार और इंस्पेक्टर राज को व्यापार के लिए परेशानी बताते हुए सरकार से समाधान कराने की मांग की।

विज्ञापन


मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि समस्याओं का समाधान कर सरकार नियमों को भी सरल करें। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि व्यापारी कर देते हैं तभी गरीबों के लिए आवास और जनहित योजनाएं बनती हैं। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कानूनी नोटिस आने पर घबराएं नहीं, अगर कागजात पूरे हैं तो कोई भी अधिकारी परेशान नहीं कर सकता।

विज्ञापन

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा राज में ही किसान, व्यापारी, गरीबों का हित सुरक्षित है। संचालन संजय बंसल ने किया। महामंत्री अशोक मंगवानी, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, संगठन महामंत्री राकेश बंसल, उपाध्यक्ष देवेंद्र दौनरिया, भगवान दास बंसल, जयप्रकाश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, कन्हैयालाल राठौड़, जय परसनानी, साहूकार सिंह चाहर, सुरेश बावेजा, राजेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अखिल मोहन मित्तल, संजीव अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
 

व्यापार के दम पर प्रदेश की बढ़ी अर्थव्यवस्था

मुख्य अतिथि वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि व्यापार के दम पर ही 22 फीसदी की दर से औद्योगिक विकास कर उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। 11 फैसिलिटी सेंटर बन गए हैं, 17 और बनने हैं। प्रदेश तेजी से एक लाख करोड़ रुपये इकॉनमी के लक्ष्य की ओर है। देश की अर्थव्यवस्था भी बढ़ रही है, पांचवें नंबर पर आ गई है। आपके कर की बदौलत ही मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारा है। व्यापारियों की जीएसटी, प्रावधानों समेत अन्य समस्याओं के समाधान कराया जाएगा।
 
विज्ञापन

मीडिया से संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग और संशोधन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से संदर्भ सवाल करने पर वित्तमंत्री बोले अभी व्यापारियों की बात करो, हम अखिलेश का प्रचार करने नहीं आए हैं।
 

समस्याओं का ड्राफ्ट सरकार को भेजेंगे

प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि अधिवेशन में विभिन्न व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर ड्राफ्ट बनाया है। इनका समाधान और मांगों के लिए सुझाव भी दिए हैं। ये ड्राफ्ट मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भेजेंगे। संबंधित विभाग के मंत्री और जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लेंगे।

नियम सरल होने से बढ़ेगा व्यापार व राजस्व

महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नए उद्यम लगाने हों या फिर पुराने संचालित करने हों। नियम और शर्तें जटिल हैं। व्यापार में परेशानी आ रही है। सरकार से मांग करेंगे कि नियम सरल करने और सुविधाएं देने से रोजगार-राजस्व भी बढ़ेगा।

युवाओं को उद्यम स्थापित करने पर जोर

जिलाध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के अलावा नए उद्योग स्थापित करने के लिए जोर दिया गया। खासकर युवाओं को व्यवसाय करने के लिए कैसे प्रेरित करें, इस पर भी रूपरेखा बनी है। जिलेवार हेल्पलाइन बनाएंगे, जिससे परामर्श दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed