{"_id":"61f826ad22d99457cc23d8f0","slug":"traders-and-employed-want-exemption-in-income-tax-mainpuri-news-agr522943437","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरपेशा चाहते आयकर में छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरपेशा चाहते आयकर में छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उद्योग शून्य जिले को लंबे समय से केंद्र सरकार के किसी बजट में कुछ नहीं मिला है। जिले के लोगों को केंद्र सरकार के आम बजट से उम्मीदें लगी हुई हैं। व्यापारी व्यापार को बढ़ावा देने और नौकरीपेशा लोग आयकर जमा करने में छूट चाहते हैं।
औद्योगिक क्षेत्र में जिला पिछड़ा हुआ है। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना नहीं होने से बेरोजगारी ज्यादा है। रोजगार की सुविधा नहीं होने से युवा बेरोजगारी के शिकार हैं। उद्योग नहीं होने से व्यापार को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। जिले में रेल सुविधा भी व्यापार के हिसाब से शून्य है। मुख्य रेल लाइन से कटा होने के कारण जिला विकास की राह नहीं पकड़ पा रहा है। हर वर्ग के लोग चाहते हैं कि इस बार जिले को बजट में कुछ मिले। लोगों की निगाहें एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्र सरकार के बजट पर टिकी हुई हैं।
जिले से होकर गुजारी जाएं ट्रेनें
जिले में रेलवे सुविधा न के बराबर है। दिल्ली और कानपुर के अलावा किसी बड़े शहर तक के लिए रेल सुविधा नही है। जिले के विकास के लिए जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
श्यामपाल सिंह, रठेरा
लगाई जाए बड़ी औद्योगिक इकाई
जिले में बेरोजगारी बहुत ज्यादा है। युवा रोजगार पाने के लिए दूसरे शहरों और प्रदेशों में जाते हैं। युवाओं को जिले में ही रोजगार की सुविधा देने के लिए किसी बड़ी औद्योगिक इकाई की स्थापना होनी ही चाहिए।
सुमित कुमार, युवा
आयकर की सीमा में मिले छूट
नौकरपेशा लोगों के लिए आयकर जमा करना बहुत बड़ी समस्या है। आयकर की सीमा में सरकार के बजट में छूट का प्रावधान किया जाना चाहिए। जिससे नौकरीपेशा को आयकर जमा करने में राहत मिले।
अंबुज यादव, शिक्षक
व्यापार के लिए बने माहौल
केंद्र सरकार के बजट में हर बार छले गए हैं। जिले में व्यापार के लिए माहौल बनना चाहिए। आलू अथवा धान आधारित उद्योग की स्थापना अगर की जाए तो जिले में व्यापार का माहौल बन सकता है।
अशोक गुप्ता पप्पू, व्यापारी