फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trader commits suicide, dead body found in warehouse

व्यापारी ने की खुदकुशी, गोदाम में मिला शव

Wed, 20 Apr 2022 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Trader commits suicide, dead body found in warehouse
आगरा। न्यू आगरा स्थित वैभव गार्डन कॉलोनी में मंगलवार सुबह डेली नीड्स व्यापारी उदयवीर सिंह (52) का शव गोदाम में मिला। पुलिस का कहना है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने उन पर 14 लाख का बैंक ऋण होने की बात कही है। इससे वह तनाव में थे। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उदयवीर सिंह मूलरूप से नगला तल्फी के रहने वाले थे। सात साल से वैभव गार्डन कॉलोनी में रह रहे थे। वह डेली नीड्स एवं डेयरी की दुकान चलाते थे। दुकान की पहली मंजिल पर ही घर बना रखा है। इसमें पत्नी ममता और दो बेटे कुणाल और लवेश के साथ रहते थे। दो बेटियों की तीन साल पहले शादी हो चुकी है। कालोनी में ही एक दुकान में गोदाम बना रखा था।
विज्ञापन

बेटे कुणाल ने बताया कि पिता रोज सुबह टहलने के लिए जाते थे। इसके बाद सुबह छह बजे तक दुकान खोल लेते थे। मंगलवार सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे कुणाल की आंख खुली। उसने पिता को देखा, लेकिन वो कमरे में नहीं थे। उसने समझा कि टहलने चले गए हैं। उसकी मां ममता भी यही समझती रहीं। मगर, साढ़े छह बजे तक दुकान खोलने नहीं आए। इस पर बेटे ने दुकान की चाबी देखी। मगर, चाबी नहीं मिली। उसे लगा कि चाबी पिता के पास होगी। वो गोदाम पर गए होंगे। इस पर गोदाम पर पहुंच गया। मगर, गेट अंदर से बंद था। उसने किसी तरह गेट खोला। अंदर कमरे में पिता का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। उनके गले में टूटी रस्सी पड़ी थी। वहीं पंखे के कुंडे से भी रस्सी बंधी थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुणाल के मुताबिक, पिता ने छह लाख रुपये का लोन कई साल पहले लिया था, जबकि बहनों की शादी के लिए नौ लाख रुपये का लोन लिया था। दोनों ऋण की किस्त वो अदा कर रहे थे। सोमवार रात को पिता ने सबसे बात की थी। साथ बैठकर खाना भी खाया था। उन्होेंने किसी तरह की परेशानी नहीं बताई थी। उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उन्होंने आत्महत्या क्यों की। इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। रस्सी टूटने से शव फर्श पर मिला। उन पर 14 लाख का ऋण होने की बात कही गई है। परिजनों से आत्महत्या का कारण पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed