{"_id":"6aa4ed3eb2f210e43507ef7e","slug":"trader-attacked-and-rs-12-000-snatched-in-kiraoli-accused-misbehave-with-police-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दवा लेने पहुंचे व्यापारी पर हमला, 12 हजार रुपए छीने; पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दवा लेने पहुंचे व्यापारी पर हमला, 12 हजार रुपए छीने; पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए आरोपी
Sat, 12 Sep 2026 11:42 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:42 AM IST
सार
किरावली में दवा लेने गए फर्नीचर व्यापारी से दो युवकों ने मारपीट कर 12 हजार रुपये छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी आरोपियों ने अभद्रता की और भीड़ जुटने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
फर्नीचर व्यापारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना किरावली क्षेत्र में शुक्रवार रात फर्नीचर व्यापारी से दो युवकों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता कर दी। पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपियों को काबू किया। मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है।
पुरानी गल्ला मंडी, किरावली निवासी व्यापारी राजकुमार गर्ग शुक्रवार रात 9 बजे बाजार में गर्ग मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे थे। तभी दुकान पर सद्दाम और चांद आ गए। व्यापारी ने दोनों से कुछ दूर होकर खड़े होने के लिए बोल दिया। आरोप है कि इससे युवक गुस्से में आ गए। दोनों ने व्यापारी को गाली देना शुरू कर दिया। उन्होंने विरोध किया तो लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने बताया कि उनकी जेब में रखे 12 हजार रुपये भी छीन लिए।
मारपीट होता देखकर लोगों की लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर हमलावर पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता करने लगे। आरोपियों ने पुलिस के सामने भी व्यापारी और उनके बेटे को पीटा। पुलिस ने किसी तरह दोनों को पकड़ लिया। बाद में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। व्यापारी का मेडिकल कराया गया है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।