फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor-trolley reversed, 2 killed and many others injured

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत, बच्ची समेत 13 घायल

Thu, 30 Aug 2018 06:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 30 Aug 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley reversed, 2 killed and many others injured
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में बुधवार की दोपहर महावन के 84 खंभा मंदिर के पास गड्ढे में अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चीख-पुकार मच गई। ट्राली के नीचे दबकर किशोर समेत दो की मौत हो गई, जबकि बच्ची समेत 13 लोग घायल हो गए। यह सभी कन्नौज के गांव भंतपुरवा, खटिया से मथुरा-वृंदावन दर्शन को आए

विज्ञापन

थे।  

कन्नौज के भंतपुरवा, खटिया से तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर ग्रामीण मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए मंगलवार की शाम चार बजे चले। थाना महावन के
ब्राह्मणघाट के दर्शन करने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर 84 खंभा मंदिर के दर्शन को आ रहे थे। तीनों ट्रैक्टर-ट्राली एक के पीछे एक चल रही थीं।
84 खंभा मंदिर के पास बीच में चल रही ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के गड्ढे में आकर अनियंत्रित होकर पलट गई।

ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से रजत (14) पुत्र वीरेंद्र सिंह और रामविलास (20) पुत्र श्रीराम की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाल ने बताया कि सभी कन्नौज के गांव भंतपुरवा, खटिया के रहने वाले हैं। यह सभी मथुरा-वृंदावन दर्शन का आए थे। 
विज्ञापन


ये हैं घायल

- रामचरन पुत्र संग्राम सिंह, राघवेंद्र पुत्र भूरी सिंह, रविंद्र पुत्र रामलाल, सीता पत्नी संग्राम सिंह, चिरंजीलाल पुत्र वीरेंद्र सिंह, सर्वेश पुत्र होरीलाल, लवली पुत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमेर सिंह, संजू पुत्र दुलारे, सुमेर सिंह पुत्र बहादुर, नवाब सिंह पुत्र अताबे सिंह, धर्मेंद्र पुत्र सोभरन सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह पुत्र संग्राम सिंह, इंद्रपाल पुत्र

बहादुर घायल हुए हैं। 

जिला अस्पताल में नहीं थे डाक्टर 

एक बार फिर जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम दिखा। सड़क हादसे में घायलों को इलाज देने में फिर जिला अस्पताल में स्वीपर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जुटे दिखाई दिए। डाक्टर नदारद दिखे। स्ट्रेचर और व्हीलचेयर ले जाने वाला कोई भी कर्मचारी नहीं दिखा। केवल घायलों के तीमारदार ही हाथों या फिर स्ट्रेचर खींचते हुए दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed