फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor-trolley overturns due to collision with tanker, two killed

Agra News: टैंकर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत

Tue, 12 Sep 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturns due to collision with tanker, two killed
बेवर (मैनपुरी)। गांव बनकिया के पास सोमवार की रात दूध लेकर जा रहे टैंकर की टक्कर लगने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग तेरहवीं में सम्मिलित होकर वापस गावं वनकिया लौट रहे थे। तीन गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मृतकों के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जुड़ैला निवासी नेत्रपाल (48) की पुत्री पूनम की ससुराल जनपद एटा के सकीट में है। नेत्रपाल के समधी की मृत्यु हो गई थी। सोमवार को वह परिजन के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से तेरहवीं में सम्मिलित होने के लिए गए थे। देर रात करीब 11 बजे सभी लोग घर वापस लौट रहे थे। गांव वनकिया के पास नेशनल हाइवे 91 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने टैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टैक्टर-ट्राली मार्ग पर पलट गई। उसमें बैठे लोगों की चीख पुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे व सड़क पर इधर गिरे घायलों को उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में लज्जा राम राजपूत 60 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेत्रपाल को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से तीन गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे में यह लाेग घायल
नेशनल हाइवे पर हादसे में अजब सिंह, अनार देवी, मार्गश्री, अमित कुमार, नीलेश कुमार, सरोज देवी, रमा देवी, धनदेवी और सरिता राजपूत घायल हुए हैं। नीलेश और सरोज देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed