{"_id":"628b470921274c3d7e161556","slug":"tractor-trolley-overturned-in-storm-driver-buried-in-ballasts-people-saved-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura:आंधी में पलट गई ट्रैक्टर ट्रॉली, नीचे दब गया चालक, देखें Video किस तरह भगवान बने राहगीरों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura:आंधी में पलट गई ट्रैक्टर ट्रॉली, नीचे दब गया चालक, देखें Video किस तरह भगवान बने राहगीरों ने बचाई जान
Mon, 23 May 2022 02:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 May 2022 02:04 PM IST
सार
खैर-टैंटीगांव मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल के सामान से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक नीचे दब गया। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबा चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। खैर-टैंटीगांव मार्ग पर आंधी में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई। ट्रॉली में गिट्टी भरी हुई थी, जिसके नीचे चालक दब गया। हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में गिट्टियां हटाकर चालक को बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसे पास के ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसका हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मथुरा में सोमवार सुबह अचानक आई आंधी ने जमकर तबाही मचाई। खैर-टैंटीगांव मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल के सामान से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया है कि चालक प्रमोद कुमार निवासी बृर्जी नगरिया टैंटीगांव स्थित टाल से गाटर, सरिया और गिट्टी लेकर जा रहा था। खैर रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। चालक गिट्टियों के नीचे दब गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जैसे -तैसे उसे निकाल कर नजदीकी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।