फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor trolley overturned after going out of control 12 workers injured

Agra: रुनकता के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, मच गई चीख-पुकार; 12 मजदूर हुए घायल

Mon, 17 Mar 2025 10:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 17 Mar 2025 10:03 PM IST
सार

मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे से चीख-पुकार मच गई। 12 मजदूर घायल हो गए। वह आलू खुदाई कर खेत से लाैट रहे थे।
 

विज्ञापन
Tractor trolley overturned after going out of control 12 workers injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रुनकता के पास किरावली-मुरेंडा मार्ग पर सोमवार शाम को एक ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। दुर्घटना में 12 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम की है। अरसेना निवासी धारा सिंह खेतों में आलू खुदाई कर रहे मजदूरों को ट्रैक्टर ट्राॅली से रुनकता छोड़ने जा रहे थे। ट्राॅली में दो दर्जन मजदूर सवार थे। शाम करीब 6 बजे मुरेंडा गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। 
विज्ञापन


चीख-पुकार मचने पर आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल एक दर्जन महिला व पुरुषों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। घटना में रुनकता निवासी भगवान सिंह, मुन्नी देवी, सानिया, अजय, रोहित, सरोज, माया देवी, संजना, गुड़िया, बिट्टू व मनोज देवी सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें गंभीर हाल मां-बेटे मनोज देवी और बिट्टू को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि चालक मौके से भाग गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed