फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor overturns, young man dies after being crushed

Agra News: ट्रैक्टर पलटा, दबने से युवक की मौत

Sun, 17 Nov 2024 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturns, young man dies after being crushed
कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर सिहौला फाजल खां में शुक्रवार को खेत की जुताई कर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव फिरोजपुर सिहौला फाजल खां निवासी उदयवीर (30) पुत्र गोपाल शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे गांव के ही निवासी खुशवीर के खेत की जुताई करने गया था। खेत जोतने के बाद वह अपने गांव लौट रहा था। खेत की मेड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर उदयवीर की मौके पर ही मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे गए। युवक की मौत की सूचना मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। परिजनों ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ढोलना कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed