फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tractor hit a tempo of passengers two died half a dozen people injured In Agra

यूपी में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी टेंपो को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दो की मौत; आधा दर्जन लोग घायल

Fri, 24 Jan 2025 11:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Jan 2025 11:07 PM IST
सार

ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा तत्काल पिनाहट और बाह सीएचसी केंद्रों में इलाज हेतु भर्ती कराया। 

विज्ञापन
tractor hit a tempo of passengers two died half a dozen people injured In Agra
आगरा में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा स्थित पिनाहट थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव कल्याणपुरा मोड के पास यात्री टेंपो को खाद से भरे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली ने चपेट में लेकर टक्कर मार दी, जिसमें टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर खाई में पलट गया। उसमें सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पिनाहट और बाह के अस्पतालों में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायलों को हायर सेंटर आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिनाहट क्षेत्र के गांव धन्नापुरा (सेरब) में त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर शुक्रवार की देर शाम को टेंपो में सवार यात्री बटेश्वर के लिए अपने घर गांव वापस लौट रहे थे। तभी तभी पिनाहट भदरौली मार्ग पर गांव कल्याणपुरा के पास खाद यूरिया से भरे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली ने टेंपो को चपेट में लेकर टक्कर मार दी, जिसमें टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर खाई में पलट गया और उसमें सवार बैकुंठ 32 वर्ष पत्नी दुलारे, गंगा देवी 30 वर्ष पत्नी शिवदत्त निवासी गुढ़ा, भूरी 28 वर्ष पत्नी रमेश, सर्वेश 27 वर्ष पत्नी बबलू, कुसमा देवी 38 वर्ष पत्नी मेघ सिंह, बबीता 22 वर्ष पत्नी मुकेश, विश्राम 23 वर्ष पुत्र पोप सिंह,अरुण 15 वर्ष पुत्र मटरे,कृष्ण पुत्र बबलू निवासीगण गांव बटेश्वर गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा तत्काल पिनाहट और बाह सीएचसी केंद्रों में इलाज हेतु भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों महिला बैकुंठी देवी 35 वर्ष पत्नी रामदुलारे और गंगा देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी शिवदत्त निवासी गुढा थाना खेड़ा राठौर को मृत घोषित कर दिया।वही कुछ अन्य की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए जिससे कोहराम मच गया।वही पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इसी संदर्भ में थाना प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मारी थी जिसमें यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो महिलाओं की मृत्यु हुई है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed