{"_id":"617ae54ddeea4f5aca5746e7","slug":"tractor-collides-with-tempo-driver-dies-mainpuri-news-agr513051652","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगांव मैनपुरी मार्ग पर ट्रैक्टर ने टेंपो को मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगांव मैनपुरी मार्ग पर ट्रैक्टर ने टेंपो को मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भोगांव रोड पर ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं पांच सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना निवासी 30 वर्षीय रामवीर उर्फ निक्की गुप्ता पुत्र रामनाथ टेंपो चालक था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह सवारियां लेकर भोगांव से मैनपुरी आ रहा था। टेंपो जब मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी के पास पहुंचा, तभी मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो चालक रामवीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं टेंपो में सवार तनू पुत्री श्रीकांत निवासी गांव जैतूलपुर भोगांव, शशि यादव निवासी सैफई इटावा, ममता देवी व उनका 13 वर्षीय पुत्र आयुष निवासी नगला धुरा थाना एलाऊ और अनिरुद्ध सिंह निवासी गांव सलेमपुर पढीना थाना एलाऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीओ सिटी अभय नारायण राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। चालक व घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने रामवीर को मृत घोषित कर दिया।